रणजी ट्रॉफी 2018-19 में डिपेंडिंग चैंपियन विदर्भ और सौराष्ट्र के बीच रणजी ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। दूसरा दिन खत्म होने तक सौराष्ट्र की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 158 रन बना लिए। वह अब भी 154 रन पीछे है। स्नेल पटेल 87 रन बनाकर नाबाद रहे। फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी वदर्भ पहली पारी में 312 रन पर ऑलआउट हो गई।
इसके अलावा टीम के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजार महज एक रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। विदर्भ के स्पिनर आदित्य सरवटे ने उनका विकेट लिया। इसके अलावा देसाई (10), वी जडेजा (10), वासावदा (13) और जैक्सन (9) रन बनाकर आउट हो गई।
वहीं पहली पारी मेजबान विदर्भ की खराब रही। उसके नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। विदर्भ को पहला झटका 21 के स्कोर पर संजय रामास्वामी (2) के रूप में लगा। इसके बाद कप्तान फैज फजल (16) भी पवेलियन लौट गए। टीम को सबसे बड़ा झटका अनुभवी बल्लेबाज वसीम जाफर (23) के आउट होने पर लगा। इनके अलावा मोहित काले ने 35 और गणेश सतीश ने 32 रन बनाए।
विदर्भ के लिए अक्षय कर्नेवार ने 73 और विकेटकीपर अक्षय वाडकर ने 45 रन की पारी खेली। वाडकर ने 115 गेंदों की पारी में पांच चौके लगाए। आदित्य सरवाटे खाता खोले बिना आउट हुए। मैच के दूसरे दिन विदर्भ की पहली पारी 312 पर ऑलआउट हो गई। वहीं, सौराष्ट्र की ओर से कप्तान जयदेव उनादकट ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। इनके अलावा चेतन सकरिया और कमलेश मकवान ने 2-2 विकेट हासिल किए।