फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाला भारतीय क्रिकेटर गिरफ्तार, बीसीसीआई के मुख्य चनयकर्ता ने की थी शिकायत

Sat, 04 May 2019 01:43 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
एमएसके प्रसाद - फोटो : crictracker
कभी गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम शामिल करवाने वाले आंध्र प्रदेश के बी नागराजू आज गलत वजह से चर्चा में हैं। 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद की शिकायत के आधार पर माचवरम पुलिस ने गुरुवार को नागराजू को ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया है। प्रसाद के मुताबिक, 'आरोपी ने उनके नाम पर कई बिजनेसमैन से पैसों की वसूली की है'। 
 
विज्ञापन

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है नाम

आंध्र प्रदेश के बी नागराजू के नाम पर 82 घंटे तक नॉन-स्टॉप क्रिकेट खेलने का रिकॉर्ड दर्ज है। इस रिकॉर्ड के कारण नागराजू को काफी प्रसिद्धि हासिल हुई थी। 

नागराजू ने विशाखापट्टनम के एएस राजा कॉलेज ग्राउंड में 82 घंटे तक नॉनस्टॉप क्रिकेट खेलकर अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज करवाया था। रिपोर्टस के मुताबिक उस दौरान नागराजू ने लगभग 25 हजार गेंदें खेली थी। नागराजू ने साल 2014 में आंध्र प्रदेश की टीम के लिए रणजी ट्रॉफी भी खेल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला

प्रसाद के मुताबिक, आरोपी युवक की पहचान बुदुमुरी नागाराजु के तौर पर हुई। वह आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले का रहने वाला है। उसने प्रसाद के नाम पर कई बड़े बिजनेसमैन से लाखों रुपए की ठगी की थी। प्रसाद ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

प्रसाद ने कहा, 'नागाराजु ने ट्रूकॉलर एप पर अपना मोबाइल नंबर एमएसके प्रसाद के नाम से रजिस्टर्ड कर कई उद्योगपतियों से पैसे वसूले। इसी के चलते भोले-भाले उद्योगपति उसकी चाल में फंसकर ठगी का शिकार हो जाते थे।

आरोपी ने सिलेक्ट टेली कंपनी से 2.88 लाख और रामाकृष्णा हाउसिंग से 3.88 लाख रुपए ठगे थे। कुल मिलाकर आरोपी ने 5 लाख से अधिक की धोखाधड़ी की थी।

प्रसाद ने आरोपी के खिलाफ विजयवाड़ा और हैदराबाद पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया था। 
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें