फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी ट्रॉफी फाइनल के पहले दिन गिरे 14 विकेट

Mon, 09 Mar 2015 10:05 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
रणजी ट्रॉफी फाइनल का पहला दिन गेंदबाजों के नाम रहा और उन्होंने कहर ढाते हुए कुल 14 विकेट चटकाए।
विज्ञापन


कप्तान विनय कुमार की घातक गेंदबाजी की बदौलत मौजूदा चैंपियन कर्नाटक ने रणजी ट्रॉफी फाइनल के पहले दिन तमिलनाडु को पहली पारी में महज 134 रन पर समेट दिया।

मुंबई में खेले जा रहे खिताबी मुकाबले के पहले दिन विनय ने 34 रन देकर 5 विकेट झटके। यहां वानखेड़े स्टेडियम में पहले दिन कुल 14 विकेट गिरे। जवाब में कर्नाटक ने 4 विकेट पर 45 रन बना लिए थे और वह अब भी पहली पारी के आधार पर 89 रन से पीछे था। करुण नायर 9 रन और अभिमन्यु मिथुन 14 रन बनाकर क्रीज पर डटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टॉस जीतकर कर्नाटक ने पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। उसके गेंदबाजों ने टॉप ग्रीन विकेट का भरपूर फायदा उठाया।
 विनय और अभिमन्यु मिथुन की घातक गेंदबाजी के आगे तमिलनाडु के छह बल्लेबाज दहाईं का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। हालांकि अभिनव मुकुंद सर्वाधिक 35 रन बनाने में सफल रहे। बाबा इंद्रजीत ने 27 रन का योगदान दिया जबकि अश्विन क्रिस्ट ने 21 रन बनाए। मिथुन ने 54 रन देकर 3 विकेट झटके।

जवाब में कर्नाटक की शुरुआत भी खराब रही। उसने 16 रन पर ही अपने 3 विकेट गंवा दिए। तेज गेंदबाज लक्ष्मीपति बालाजी ने 3 विकेट झटके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें