फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Veda-Arjun: रणजी क्रिकेटर ने घुटने के बल बैठकर स्टार महिला खिलाड़ी को किया प्रपोज, देखें रोमांटिक तस्वीरें

Mon, 12 Sep 2022 03:34 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अर्जुन ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा- और उसने हां कह दिया है। प्रपोज के वक्त वेदा यकीन नहीं कर सकीं। फिर दोनों ने एकदूसरे को रिंग पहनाई और गले लगा लिया।
विज्ञापन
वेदा कृष्णमूर्ति और अर्जुन होएसला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्लैंड के दौरे पर है। वहां टीम टी-20 सीरीज खेल रही है। वहीं, भारतीय टीम की स्टार ऑलराउंडर वेदा कृष्णामूर्ति इस दौरे पर नहीं गई हैं। हालांकि, वह इन दिनों चर्चाओं में जरूर हैं। दरअसल, वेदा को कर्नाटक के रणजी क्रिकेटर अर्जुन होएसला ने पहाड़ों के बीच जाकर खूबसूरत वादियों में प्रपोज किया। जवाब में वेदा ने हामी भर दी है। होएसला ने खुद इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कई तस्वीरें भी शेयर की हैं।
विज्ञापन


अर्जुन ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा- और उसने हां कह दिया है। प्रपोज के वक्त वेदा यकीन नहीं कर सकीं। फिर दोनों ने एकदूसरे को रिंग पहनाई और गले लगा लिया। कई अन्य महिला क्रिकेटर्स ने भी वेदा को जिंदगी के इस नए पड़ाव के लिए बधाई दी है। सोशल मीडिया पर यह तस्वीरें खूब शेयर की जा रही हैं। 
विज्ञापन

भारत के लिए वेदा कृष्णमूर्ति ने 48 वनडे खेले हैं और उनके नाम 829 रन हैं। दूसरी ओर 76 टी-20 मैच में उनके नाम 875 रन हैं। हालांकि फॉर्म की वजह से फिलहाल वेदा टीम इंडिया से बाहर हैं। वह राष्ट्रमंडल खेल और टी-20 वर्ल्ड कप में कमेंट्री करती भी दिखी थीं। वहीं, बात करें अर्जुन की तो उन्होंने कर्नाटक की रणजी टीम में दिसंबर 2016 में डेब्यू किया था। कर्नाटक प्रीमियर लीग में वह 10 मैच खेल चुके हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें