फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gautam Gambhir Video: पाकिस्तान को हराने वाली श्रीलंकाई टीम के झंडे के साथ दिखे गंभीर, फैंस को पसंद आया वीडियो

Mon, 12 Sep 2022 03:05 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

गौतम गंभीर ने मैच के बाद श्रीलंका के झंडे के साथ फोटो खिंचाई। उनका वीडियो श्रीलंका के फैंस को बेहद पंसद आ रहा है। श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराया था। ऐसे में भारतीय फैंस भी गंभीर की तारीफ कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन
श्रीलंका के झंडे के साथ गौतम गंभीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशिया कप 2022 हमेशा ही श्रीलंकाई टीम की शानदार वापसी के लिए याद किया जाएगा। कुमार संगकारा और तिलकरत्ने दिलशान के समय में विश्व क्रिकेट में अपनी अलग पहचान रखने वाली श्रीलंका की टीम पिछले कई सालों में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। एशिया कप में भी यह टीम आखिरी बार 2014 में चैंपियन बनी थी। इसके बाद श्रीलंका का प्रदर्शन इस हद तक गिरा की 2021 और 2022 टी20 विश्व कप में टीम को क्वालीफायर राउंड खेलना पड़ा। 
विज्ञापन


2022 एशिया कप में भी यही माना जा रहा था कि श्रीलंका की टीम कुछ खास नहीं कर पाएगी। पहले मैच में जब अफगानिस्तान ने श्रीलंका को हराया तो लगा कि यह टीम फाइनल में भी नहीं पहुंचेगी। हालांकि, ऐसा हुआ नहीं। अगले ही मैच में श्रीलंका ने बांग्लादेश को हराकर सुपर चार में जगह बनाई। फिर अफगानिस्तान से हार का बदला लिया और भारत को हराकर उलटफेर करते हुए फाइनल में जगह बना ली। अलगे मैच में पाकिस्तान को हराया फिर फाइनल में टॉस हारने के बावजूद जीत हासिल की और इतिहास रच दिया। 

विज्ञापन

गौतम गंभीर भी श्रीलंका के दीवाने
पूर्व भारतीय बल्लेबाज गौतम गंभीर को भी श्रीलंकाई टीम के वापसी करने का यह अंदजा बहुत पसंद आया। उन्होंने मैच के बाद श्रीलंका के झंडे के साथ फोटो खिंचाई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है। गंभीर ने खुद यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा "सुपरस्टार टीम, वास्तव में जीत की हकदार थी, बधाई श्रीलंका।"

श्रीलंका में मौजूदा राजनीतिक और आर्थिक हालात बहुत बदतर स्थिति से गुजर रहे हैं। लोगों के अंदर निराशा का माहौल है। इस स्थिति में टीम का एशिया कप जीतना देश वासियों को खुशी के पल दे रहा है। 

इस मैच में श्रीलंका ने 58 रन पर पांच विकेट गंवाने के बाद शानदार वापसी की और वानिंदु हसरंगा के 71 रनों की बदौलत 170 रन का स्कोर बनाया। इसके जवाब में पाकिस्तान की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही। मोहम्मद रिजवान (55 रन) के अलावा कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया और टीम 147 रन के स्कोर पर सिमट गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें