बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स से शूटिंग को बाहर किए जाने का मुद्दा गहरा गया है। एनआरएआई अध्यिक्ष रणइंदर सिंह ने मंगलवार को भारत सरकार से अपील की है कि 2022 के इन खेलों का बहिष्कार कर दिया जाए। रणइंदर इस मुद्दे पर आईओसी अध्यक्ष थॉमस बाख से मिलने जा रहे हैं। बाख बुधवार से भारत की यात्रा पर हैं। यही नहीं एनआरएआई ओलंपिक कोटा रखने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप को ध्यान में रख अमेरिका और माल्टा में होने वाले वर्ल्ड कप में टीम नहीं भेजेगी।
गोल्ड कोस्ट से सात गोल्ड समेत 16 पदक जीतकर लौटी शूटिंग के साथ मौजूद रणइंदर ने कहा कि क्या उन्हें ये पदक कूड़े की टोकरी में फेंक देने चाहिए? पहले पेयर्स इवेंट हटाई गईं, उसके बाद कुछ इवेंटों को हटाया गया और अब पूरा खेल ही उड़ा दिया गया है। उन्होंने गोल्ड कोस्ट में सीजीएफ को समझाने की कोशिश की है।
सुझाव दिया कि बर्मिंघम से 70 किलोमीटर दूर ब्रिस्ले शूटिंग रेंज में इन खेलों का आयोजन कराया जाए, लेकिन बात नहीं बनी है। दुख इस बात का है कि आयोजकों ने इतना बड़ा फैसला लेने से पहले उन्हें भरोसे तक में नहीं लिया। वह खेल मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ और
आईओए अध्यक्ष नरिंदर बत्रा को भी इस संबंध में लिख रहे हैं।