श्रीलंका के एक और सफल गेंदबाज
चामिंडा वास इस लिस्ट में चौथे् स्थान पर हैं। वास ने 111 टेस्ट मैचों में कुल 355 खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया है। वहीं पांचवे स्थान पर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन हैं। उन्होंने 73 टेस्ट में 313 विकेट लिए हैं।
बता दें कि ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में
श्रीलंका ने बांग्लादेश को 215 रनों से हराकर दो टेस्ट मैचों की सीरीज पर 1-0 से कब्जा कर लिया है। इससे पहले शनिवार को तीसरे दिन 339 रनों के लक्ष्य का पीछे करते हुए बांग्लादेश की टीम 123 रन के स्कोर पर ढेर हो गई थी। इस पारी में श्रीलंका के सबसे सफल गेंदबाज रंगना हेराथ ने मेजबान टीम के 4 खिलाड़ियों को आउट किया।