फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमाकांत आचरेकर का गुजरना खेल जगत के लिए बड़ी क्षति: नरेंद्र मोदी

Thu, 03 Jan 2019 10:21 PM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ramakant Achrekar
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ट्वीट करके रमाकांत आचरेकर के निधन पर अपनी संवेदना प्रकट की। रमाकांत आचरेकर का निधन मुंबई में बुधवार को हुआ। वह 87 वर्ष के थे।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करके कहा, 'श्री रमाकांत आचरेकर जी गुरु परंपरा की चमकती हुई किरण थे। एक शानदार मेंटर, उन्होंने वर्षों क्रिकेट की प्रतिभाओं को बड़ा किया और ऐसे नगीनों को ट्रेनिंग दी, जिन्होंने देश का नाम रोशन किया। उनका गुजरना खेल जगत के लिए बड़ी क्षति है। मेरी संवेदनाएं हैं।'
                                               
विज्ञापन

टीम इंडिया इस समय सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथा व अंतिम टेस्ट खेल रही है। टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने आचरेकर को सम्मान देने के लिए काली पट्टी बांधी हैं।

विज्ञापन


पद्म श्री और द्रोणाचार्य अवॉर्डी आचरेकर ने सचिन तेंदुलकर को ट्रेनिंग दी, जो आगे चलकर क्रिकेट के भगवान माने जाने लगे। इसके अलावा आचरेकर के मार्गदर्शन में विनोद कांबली, अजित अगरकर, प्रवीण आमरे, समीर दिघे और बलविंदर सिंह संधू भी अभ्यास कर चुके हैं और आगे चलकर सभी टीम इंडिया का हिस्सा बने।

बता दें कि रमाकांत आचरेकर का अंतिम संस्कार गुरुवार को मुंबई में किया जा रहा है, जिसमें सचिन तेंदुलकर सहित राज ठाकरे भी शामिल हुए हैं।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें