फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविंद विदेशी सरजमीं के स्टेडियम में मैच देखने वाले पहले भारतीय राष्ट्रपति

Sat, 24 Nov 2018 05:15 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ramnath kovind
विज्ञापन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद विदेशी सरजमीं पर टीम इंडिया का मैच देखने वाले भारत के पहले शासनाध्यक्ष बन गए। कोविंद शुक्रवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी-20 मैच देखने के लिए कुछ देर के लिए मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पहुंचे थे। वह विदेश में स्टेडियम से क्रिकेट मैच देखने वाले देश के पहले राष्ट्रपति हैं।

विज्ञापन


हालांकि लगातार बारिश और खराब मौसम के चलते मेलबर्न में खेला गया दूसरा टी-20 मैच रद्द हो गया। भारतीय टीम को बल्लेबाजी का मौका ही नहीं मिल पाया। इस तरह तीन टी-20 मुकाबलों की इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के पास 1-0 की बढ़त बरकरार है।

मैच पहली बार उस वक्त रोकना पड़ा, जब टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम 19 ओवर में 7 विकेट पर 132 रन बना चुकी थी। बारिश रूकने के बाद मैच 19 ओवर का कर दिया गया और डकवर्थ लुईस के आधार पर भारत को 19 ओवर में 137 रन का लक्ष्य मिला। अब सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला रविवार को सिडनी में खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें