आज पूरा देश रक्षाबंधन का त्योहार मना रहा है। भाई-बहन के प्यार को दर्शाने वाले इस त्योहार को लेकर क्रिकेटर्स ने भी फैन्स को शुभकामनाएं दी हैं। विराट कोहली, दीपक चाहर, स्मृति मंधाना, सचिन तेंदुलकर और शिखर धवन ने लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही राखी बंधवाने की तस्वीर भी शेयर की है।
शिखर धवन
- फोटो : सोशल मीडिया
धवन ने इंस्टाग्राम पर अपनी दो बहनों के साथ तीन तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- बहनें एक उपहार, एक दोस्त और जीवन का अहम हिस्सा होती हैं। मेरी दो प्यारी बहनों को रक्षाबंधन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
विराट कोहली ने बहन भावना के साथ तस्वीर शेयर की
- फोटो : सोशल मीडिया
विराट कोहली ने भी अपनी बड़ी बहन भावना कोहली के साथ तस्वीर शेयर की है। साल 2006 में जब विराट के पिता का ब्रेन स्ट्रोक के चलते निधन हो गया था, तब उनकी बहन ने ही उन्हें संभाला था। इसका जिक्र कोहली कई बार कर चुके हैं। पिता के जाने के बाद बहन और मां के साथ के कारण ही विराट क्रिकेटर बनने का सपना पूरा कर सके।
दीपक चाहर पत्नी जया और बहन मालती चाहर के साथ
- फोटो : सोशल मीडिया
दीपक चाहर ने भी इंस्टाग्राम पर पत्नी जया और बहन मालती चाहर के साथ तस्वीर शेयर की है। मालती आईपीएल में कई बार भाई को सपोर्ट करती नजर आ चुकी हैं। मालती पेशे से एक फैशन मॉडल हैं।
सचिन तेंदुलकर और उनकी बहन सविता
- फोटो : सोशल मीडिया
सचिन ने भी इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा- मुझे मेरी जिंदगी का पहला बैट देने से लेकर हमेशा मेरे साथ खड़े रहने तक, मेरी बहन मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा रही हैं। क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन की बहन का नाम सविता है और वो सचिन के पिता रमेश तेंदुलकर की पहली पत्नी की बेटी हैं। सचिन ने कई बार अपनी सफलता का श्रेय उन्हें दिया है।
सुरेश रैना और उनकी बहन
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत के पूर्व ऑलराउंडर सुरेश रैना ने भी राखी के त्योहार पर अपनी बहन के साथ तस्वीर शेयर की है। इसमें वह रक्षाबंधन मनाते नजर आ रहे हैं। रैना ने कैप्शन में लिखा- सभी भाइयों और बहनों को रक्षाबंधन की बहुत-बहुत बधाई। रेणु दीदी, मेरी सबसे अच्छी दोस्त और मेरी शुभचिंतक होने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। हमेशा इतना प्यार करने और समझने के लिए धन्यवाद। आपको मेरी बहन के रूप में पाकर यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है। आपके हमेशा अच्छे स्वास्थ्य और खुशियों की कामना करता हूं।
स्मृति मंधाना को अपने भाई की बहुत याद आ रही है
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत को हाल ही में बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक दिलाने वाली स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना अपने भाई और भाभी को बहुत मिस कर रही हैं। इसकी जानकारी मंधाना ने सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने भाई और भाभी के साथ तस्वीर शेयर की है।
पार्थिव पटेल
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने भी बहन किंजल पटेल के साथ तस्वीर शेयर की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- हैप्पी रक्षाबंधन बहना। आपके प्यार और प्रार्थना के लिए आभारी हूं।
पार्थिव पटेल
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा कई और खिलाड़ियों ने भी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी थीं। भाई और बहन के बीच प्रेम के प्रतीक के रूप में सावन माह की पूर्णिमा को देश भर में रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जाता है।