राखी सावंत ने कमेंट सेक्शन में लिखा, 'हाय बेबी, माय स्वीटहार्ट फ्रेंड, हनीमून हो गया।' राखी सावंत के कमेंट करते ही यह मामला सुर्खियों में आ गया। गौरतलब है कि टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री
अनुष्का शर्मा ने हाल ही में शादी की है। टीम इंडिया के मौजूदा दौरे पर अनुष्का शर्मा भी विराट कोहली के साथ आई थीं।
टीम इंडिया को चीयर अप करने के लिए वह पहला टेस्ट मैच देखने भी पहुंची थीं, लेकिन पहला टेस्ट मैच खत्म होने के बाद वह भारत वापस लौट आईं। 2-1 से टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद टीम इंडिया ने छह मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 से बढ़त बना रखी है। अब दोनों टीमों के बीच तीसरा वनडे मैच केप टाउन में खेला जा रहा है।