फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो काम बड़े-बड़े नेता न कर पाए, वो सचिन ने कर दिखाया

Tue, 14 Feb 2017 10:55 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Sachin Tendulkar
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के गांवों के विकास के लिए शुरू की गई सांसद आदर्श ग्राम योजना देश के विभिन्न स्थानों में परवान नहीं चढ़ पा रही है। वहीं पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद सचिन तेंदुलकर ने आंध्रप्रदेश के पुट्टमराजू केंद्रिगा गांव को गोद लेकर आदर्श ग्राम में तब्दील कर दिया और इसके बाद अपने गृह राज्य महाराष्ट्र के एक गांव को गोद लेकर राजनेताओं के सामने नजीर पेश की है। 
विज्ञापन

गृहराज्य महाराष्ट्र के उस्मानाबाद जिले में है यह गांव

Sachin Tendulkar
दो साल बाद अब सचिन ने एक नए गांव को गोद लिया है। दोंजा नाम का यह गांव महाराष्ट्र के उस्मानाबाद जिले में स्थित है। सचिन ने इस गांव के विकास के लिए सांसद निधि से 4 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इस राशि का उपयोग नये स्कूल का निर्माण, जलापूर्ति योजना और सीवर लाइन डालने जैसे कार्यों में किया जाएगा। अब तक प्राप्त खबरों के मुताबिक गांव को गोद लेने की शुरुआती कार्रवाई हो चुकी है। विभिन्न कार्यों के लिए टेंडर जिला परिषद चुनाव के संपन्न होने के बाद जारी किए जाएंगे। 
 
विज्ञापन

सबसे पहले बनवा रहे हैं घरों में शौचालय

सचिन तेंदुलकर का सांसद आदर्श ग्राम
सचिन द्वारा गांव को गोद लिए जाने के बाद उस्मानाबाद के सहायक आयुक्त ने आयुष प्रसाद ने कहा कि हमारा कार्यालय ग्राम वासियों के साथ मिलकर कार्य कर रहा है। और गांव के संपूर्ण विकास के कार्य पूरे किए जाएंगे। हम महान क्रिकेटर और राज्यसभा सासंद सचिन तेंदुलकर के आभारी हैं जिन्होंने यह गांव चुना है। सहायक आयुक्त ने बताया कि जब सचिन तेंदुलकर ने इस गांव को गोद लिया था उस वक्त गांव के 600 घरों में से 400 में शौचालय नहीं थे। लेकिन उसके बाद से गांव में 231 शौचालय बन चुके हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें