फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकोट में सुरक्षा कड़ी, एक हजार पुलिसकर्मी तैनात

Wed, 09 Jan 2013 11:11 PM IST
राजकोट/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत और इंग्लैंड के बीच शुक्रवार से यहां के सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार को होने जा रहे पहले वन-डे मैच के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा में एक हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है और 40 सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। पुलिस अधीक्षक (राजकोट देहात) प्रेमवीर सिंह ने कहा कि घुड़सवार पुलिसदस्तों की तैनाती के अलावा प्रांतीय रिजर्व पुलिस की कंपनी को भी स्टेडियम के आसपास मुस्तैद किया गया है। दर्शकों पर भी पानी की बोतलें, खाद्य पदार्थ, कैमरा, मोबाइल फोन इत्यादि लेकर स्टेडियम आने की मनाही रहेगी। मैच में सुरक्षा के लिए 900 पुलिसकर्मियों, 125 उप निरीक्षकों, 30 निरीक्षकों और 19 उपाधीक्षकों की नियुक्ति की गई है। रिजर्व पुलिस की एक कंपनी भी यहां तैनात रहेगी।
विज्ञापन


इंग्लैंड टीम राजकोट पहुंची
भारत के खिलाफ यहां 11 जनवरी से होने वाले पहले वन-डे मैच के लिए इंग्लैंड और मेजबान भारतीय टीम एक विशेष विमान से बुधवार को राजकोट पहुंच गई। इंग्लैंड टीम सुबह यहां पहुंची और उसने शाम को इंग्लैंड टीम ने सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (एससीए) में अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। इस दौरान मीडियाकर्मियों के साथ फोटोग्राफरों को भी मैदान के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया गया। वहीं, भारतीय टीम बुधवार शाम को राजकोट पहुंची। टीम इंडिया बृहस्पतिवार सुबह अभ्यास सत्र में हिस्सा लेगी।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें