फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के पास नंबर वन टीम बनने का मौका

Wed, 09 Jan 2013 11:09 PM IST
दुबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच वन-डे मैचों की सीरीज के साथ ही रैंकिंग में नंबर वन टीम बनने की जंग भी तेज हो जाएगी। भारत के पास इस सीरीज को 5-0 से जीतकर पास पहली बार वन-डे रैंकिंग में टॉप पर पहुंचने का बेहतरीन मौका है। भारतीय टीम अभी 117 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर है और इंग्लैंड 121 अंकों के साथ शीर्ष पर है। दूसरे स्थान पर काबिज दक्षिण अफ्रीका के भी 121 अंक हैं। ऐसे में यदि भारत सीरीज में सूपड़ा साफ करता है तो वह दो स्थान की छलांग के साथ इंग्लैंड को हटाकर वन-डे का नया बादशाह बन जाएगा।
विज्ञापन


नंबर वन की इस दौड़ में दक्षिण अफ्रीका भी है जिसे 19 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वन-डे की सीरीज खेलनी है। टॉप पर पहुंचने के लिए दक्षिण अफ्रीका को न्यूजीलैंड का क्लीन स्वीन करना होगा और प्रार्थना करनी होगी कि भारत भले ही सीरीज जीत जाए लेकिन इंग्लैंड का सूपड़ा साफ न कर सके।

वहीं, दक्षिण अफ्रीका से मामूली अंतर से आगे रहकर पहले पायदान पर काबिज इंग्लैंड को अपनी बादशाहत बचाने के लिए भारत से सीरीज जीतना बेहद जरूरी है। साथ ही इंग्लैंड का भाग्य दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के अलावा शुक्रवार से शुरू हो रही आस्ट्रेलिया और श्रीलंका वन-डे सीरीज के नतीजे पर निर्भर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें