फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: भारत-दक्षिण अफ्रीका के मैच में दिखी सीएसके की दीवानगी, राजकोट में दर्शकों ने लगाए चेन्नई-चेन्नई के नारे

Sat, 18 Jun 2022 09:11 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राजकोट के मैदान में दर्शकों के चेन्नई-चेन्नई के नारे लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर चेन्नई की टीम की तरफ से लिखा कि क्या हम सीएसके-सीएसके सुन रहे हैं। 
 
विज्ञापन
भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच में सीएसके-सीएसके के नारे लगे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2022 का सीजन खत्म हुए लगभग तीन सप्ताह हो चुके हैं। आईपीएल के बाद भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज भी हो रही है और अब यह सीरीज अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुकी है। इसके बावजूद आईपीएल का खुमार दर्शकों के सिर से नहीं उतर रहा है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज के चौथे मैच में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जब मैदान में मौजूद दर्शक चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का समर्थन करते दिखाई दिए। 
विज्ञापन


इस मैच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दर्शक सीएसके-सीएसके चिल्लाते सुनाई दे रहे हैं। हालांकि, चेन्नई के लिए आईपीएल 2022 का सीजन बेहद खराब रहा था। अंक तालिका में यह टीम नौवें स्थान पर रही थी और प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली दूसरी टीम थी। इसके बावजूद चेन्नई की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। 



भारत-दक्षिण अफ्रीका के वायरल वीडियो में कमेंट करते हुए चेन्नई की टीम ने लिखा क्या हम सीएसके-सीएसके सुन रहे हैं। 

भारत ने हासिल की सबसे बड़ी जीत
इस मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 82 रन से हराया और रनों के लिहाज से टी20 में सबसे बड़ी जीत हासिल की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने छह विकेट पर 169 रन का स्कोर बनाया था। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम सिर्फ 87 रन बना पाई और मैच हार गई। टी20 में यह दक्षिण अफ्रीका का सबसे छोटा स्कोर था। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बराबरी पर है टी20 सीरीज
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज में दोनों टीमें दो-दो मैच जीत चुकी हैं। अब बेंगलुरु में होने वाला आखिरी मैच जीतने वाली टीम ही सीरीज अपने नाम करेगी। दक्षिण अफ्रीका ने इस सीरीज में शानदार शुरुआत की थी और शुरुआती दोनों मैच जीते थे। इसके बाद टीम इंडिया वापसी की और बाकी दोनों मैच जीतकर सीरीज रोमांचक बना दी है। अगर भारत यह सीरीज जीत पाता है तो यह पहला मौका होगा, जब टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका से अपने घर में टी20 सीरीज जीतेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें