फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसी नेता राजीव शुक्ला फिर बने आईपीएल के चेयरमैन

Tue, 07 Apr 2015 01:34 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला को फिर आईपीएल संचालन परिषद की कमान सौंपी गई है। शुक्ला इससे पहले 2013 में भी चेयरमैन पद पर आसीन थे लेकिन स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन


टी-20 लीग के इस शीर्ष पद पर नियुक्ति को लेकर एक महीने से अटकलें चल रही थीं। पूर्व कप्तान सौरव गांगुली, अजय शिरके और रंजीब बिस्वाल के नाम चर्चा में शामिल थे।

लेकिन अंत में शुक्ला सर्वसम्मत उम्मीदवार के रूप में सामने आए। आईपीएल परिषद में सौरव गांगुली नए सदस्य के रूप में शामिल हुए हैं। संदीप पाटिल के नेतृत्व वाली चयन समिति को बरकरार रखा गया है। इसके अलावा टीम इंडिया डायरेक्टर रवि शास्त्री भी कायम हैं।
विज्ञापन


अन्य पूर्व कप्तान अनिल कुंबले तकनीकी समिति के चेयरमैन और कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया वित्त समिति के प्रमुख होंगे। गोवा के चेतन देसाई मार्केटिंग कमेटी और आंध्र के गोकाराजू गंगाराजू टूर एंड प्रोगाम कमेटी के प्रमुख होंगे। जबकि बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष बिस्वरूप डे मीडिया समिति की अगुआई करेंगे।

दोबारा आईपीएल संचालन परिषद की कमान संभालने के बाद शुक्ला ने कहा, "यह दायित्व मेरे लिए गौरवपूर्ण है। यह विश्व स्तरीय टूर्नामेंट है। मैं अपनी ओर से पूरी कोशिश करूंगा कि आईपीएल की प्रतिष्ठा और बढ़े। आईपीएल चेयरमैन के रूप में अपने पुराने अनुभव के आधार पर जो कुछ सुधार जरूरी होंगे, उसे करने का पूरा प्रयास करूंगा।"
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें