फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025 Final: कोहली और प्रशंसकों के लिए खिताब जीतना चाहते हैं पाटीदार, बोले- विराट ने टीम को 18 साल दिए

Tue, 03 Jun 2025 08:20 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

फाइनल मुकाबले से पहले पाटीदार ने कोहली की जमकर प्रशंसा की और कहा कि उन्होंने भारतीय टीम और आरसीबी के लिए पिछले कुछ वर्षों में काफी कुछ किया है। पाटीदार का कहना है कि टीम मंगलवार को कोहली को खिताब दिलाने के लिए पूरी कोशिश करेगी।
विज्ञापन
रजत पाटीदार - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के कप्तान रजत पाटीदार का कहना है कि आईपीएल 2025 का खिताब जीतना विराट कोहली और प्रशंसकों के लिए काफी मायने रखेगा। कोहली इस टूर्नामेंट के शुरुआत से ही इस टीम से जुड़े हुए हैं और वह इस सीजन शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। आरसीबी का मंगलवार को खिताबी मुकाबले में सामना पंजाब किंग्स से होगा। इन दोनों ही टीमों ने अब तक कभी खिताब नहीं जीता है और इस बार आईपीएल को नया चैंपियन मिलने जा रहा है। 
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले से पहले पाटीदार ने कोहली की जमकर प्रशंसा की और कहा कि उन्होंने भारतीय टीम और आरसीबी के लिए पिछले कुछ वर्षों में काफी कुछ किया है। पाटीदार का कहना है कि टीम मंगलवार को कोहली को खिताब दिलाने के लिए पूरी कोशिश करेगी। आरसीबी ने इससे पहले 2009, 2011 और 2016 में तीन फाइनल खेले हैं जिसमें प्रत्येक में उसे हार का सामना करना पड़ा है। कोहली के शानदार प्रदर्शन के बावजूद टीम खिताब का सूखा खत्म नहीं कर पाई।

दोनों कप्तानों ने ट्रॉफी के साथ खिंचवाई तस्वीर
खिताबी मैच की पूर्व संध्या पर पाटीदार और पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर के बीच ट्रॉफी के साथ फोटोशूट हुआ। फिर दोनों कप्तानों की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। पाटीदार से इस दौरान पूछा गया कि क्या खिताबी मैच में कोहली फैक्टर हावी रहेगा? इस पर आरसीबी के कप्तान ने कहा, बिलकुल। मुझे लगता है कि उन्होंने आरसीबी और अंतरराष्ट्रीय टीम को भी बहुत साल दिए हैं। हम फाइनल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे। 

यह पूछने पर कि क्या सिर्फ एक ही खिलाड़ी पर ध्यान देना हताशाजनक है जबकि आरसीबी टूर्नामेंट की सबसे प्रभावशाली टीमों से एक है तो पाटीदार ने कहा, मुझे नहीं लगता कि यह मेरे लिए निराशाजनक है। हम इस बात पर ध्यान नहीं दे रहे हैं कि हम फाइनल में हैं। हम अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलने की कोशिश करेंगे। मैं हमेशा चीजों को सरल रखना पसंद करता हूं। हम जहां भी जाते हैं, पिछले कुछ वर्षों से दर्शकों के समर्थन और प्यार को देखकर हमें लगता है कि यह हमारे लिए घरेलू मैदान है।
विज्ञापन

टिम डेविड की उपलब्धता पर क्या बोले पाटीदार?
आरसीबी हालांकि बिग हिटर टिम डेविड की उपलब्धता को लेकर चिंतित है जो हैमस्ट्रिंग चोट के कारण पिछले दो मैच में नहीं खेले थे। पाटीदार ने उनकी उपलब्धता को लेकर कहा, अभी तक हमें टिम डेविड के बारे में नहीं पता है। डॉक्टर मौजूद हैं और हमें आज शाम ही पता चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें