इस जीत के साथ आरसीबी नौ मैच में छह जीत के साथ तीसरे नंबर पर मजबूती से बरकरार है। राजस्थान रॉयल्स इतने ही मैच में छठी हार के साथ छह अंक लेकर सातवें क्रम पर किंग्स इलेवन पंजाब से ऊपर है।
तीन छक्के और एक चौका। ओवर से कुल 25 रन आए। 19 ओवर के बाद RCB का स्कोर: 168/3 एबी डीविलियर्स (47) और गुरकीरत सिंह मान (16)
जयदेव उनादकट की शुरुआती तीन गेंदों में एबी डीविलियर्स के तीन लगातार छक्के। क्या यह ओवर जोफ्रा आर्चर से फेंकवाना था? अब 9 गेंदों में 17 रन चाहिए।
कार्तिक त्यागी के आखिरी ओवर से 10 रन। डीविलियर्स ने दूसरी गेंद में चौका मारा। त्यागी ने अपने स्पैल में 32 रन देकर एक विकेट लिया। 18 ओवर के बाद RCB का स्कोर: 143/3 एबी डीविलियर्स (28) और गुरकीरत सिंह मान (11)
उनादकट ने शुरुआती तीन गेंदों में कोई रन नहीं दिया। पांचवीं गेंद में डीविलियर्स का छक्का। ओवर से कुल नौ रन आए। 17 ओवर के बाद RCB का स्कोर: 133/3 एबी डीविलियर्स (22) और गुरकीरत सिंह मान (7)
जोफ्रा आर्चर को कप्तान ने विकेट के लिए दोबारा लाया था। पांचवीं गेंद में डीविलियर्सन ने छक्का मारा। ओवर से 10 रन आए और विकेट नहीं मिला। 16 ओवर के बाद RCB का स्कोर: 124/3 एबी डीविलियर्स (14) और गुरकीरत सिंह मान (6)
बिना किसी बाउंड्री के श्रेयस गोपाल के इस ओवर से 10 रन। 15 ओवर के बाद RCB का स्कोर: 114/3 एबी डीविलियर्स (6) और गुरकीरत सिंह मान (4)
देवदत्त पडीक्कल 37 गेंदों में 35 रन बनाकर आउट। राहुल तेवतिया ने अपने स्पैल की आखिरी गेंद में विकेट लिया। 13 ओवर के बाद RCB का स्कोर: 102/2 विराट कोहली (43)
कार्तिक त्यागी का शानदार ओवर। ओवर से सिर्फ आठ रन और कोई बाउंड्री भी नहीं। 12 ओवर के बाद RCB का स्कोर: 92/1 देवदत्त पडीक्कल (34) और विराट कोहली (35)
11 ओवर के बाद RCB का स्कोर: 84/1 देवदत्त पडीक्कल (33) और विराट कोहली (29)
13 रन का बड़ा ओवर। आखिरी गेंद में विराट कोहली ने श्रेयस गोपाल को छक्का मारा। 10 ओवर के बाद RCB का स्कोर: 77/1 देवदत्त पडीक्कल (29) और विराट कोहली (27)
10 गेंदों के इस ओवर में राहुल तेवतिया ने अतिरिक्त समेत नौ रन दिए। नौ ओवर के बाद RCB का स्कोर: 64/1 देवदत्त पडीक्कल (27) और विराट कोहली (16)
अपने दूसरे ओवर में जयदेव उनादकट ने सिर्फ चार दिए। आठ ओवर के बाद RCB का स्कोर: 55/1 देवदत्त पडीक्कल (23) और विराट कोहली (15)
राहुल तेवतिया का बढ़िया ओवर, सिर्फ चार रन दिए। सात ओवर के बाद RCB का स्कोर: 51/1 देवदत्त पडीक्कल (21) और विराट कोहली (13)
जयदेव उनादकट के पहले ओवर से आठ रन आए। छह ओवर के बाद RCB का स्कोर: 47/1 देवदत्त पडीक्कल (19) और विराट कोहली (11)
कार्तिक त्यागी को पडीक्कल ने दो लगातार चौके मारे। पांच ओवर के बाद RCB का स्कोर: 39/1 देवदत्त पडीक्कल (19) और विराट कोहली (3)
चार ओवर के बाद RCB का स्कोर: 27/1 देवदत्त पडीक्कल (10) और विराट कोहली (1)
जोफ्रा आर्चर की दूसरी और आखिरी गेंद में आरोन फिंच का छक्का। ओवर से कुल 13 रन आए। तीन ओवर के बाद RCB का स्कोर: 22/0 देवदत्त पडीक्कल (6) और आरोन फिंच (14)
श्रेयस गोपाल के ओवर से 5 रन आए। दो ओवर के बाद RCB का स्कोर: 9/0 देवदत्त पडीक्कल (5) और आरोन फिंच (2)
जोफ्रा आर्चर का बढ़िया ओवर। एक ओवर के बाद RCB का स्कोर: 4/0 देवदत्त पडीक्कल (1) और आरोन फिंच (2)
देवदत्त पडीक्कल और आरोन फिंच राजस्थान के स्कोर को पार करने के लिए मैदान पर पहुंचे।
राजस्थान के कप्तान ने 36 गेंदों में 57 रन बनाए। राहुल तेवतिया ने 11 गेंदों में नाबाद 19 रन बनाए। रॉबिन उथप्पा ने 22 गेंदों में 41 रन की पारी खेलकर अच्छी शुरुआत की।
क्रिस मॉरिस का शानदार आखिरी ओवर। दो विकेट और महज चार रन। 20 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर: 173/4 राहुल तेवतिया (19) और जोफ्रा आर्चर (2)
बाउंड्री पर शहबाज का दर्शनीय कैच। 36 गेंदों में 57 रन बनाकर स्मिथ आउट। क्रिस मॉरिस ने तीसरा विकेट लिया।
उडाना को तेवतिया को दूसरी गेंद में छक्का और आखिरी गेंद में चौका मारा। 19 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर: 173/4 स्टीव स्मिथ (57) और राहुल तेवतिया (18)
युजवेंद्र चहल के ओवर से 19 रन। 18 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर: 158/4 स्टीव स्मिथ (56) और राहुल तेवतिया (4)
17 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर: 139/3 स्टीव स्मिथ (41) और राहुल तेवतिया (3)
क्रिस मॉरिस के इस ओवर से 14 रन और एक विकेट भी आया। स्मिथ ने पहली गेंद में छक्का और चौथी में चौका मारा।
राजस्थान रॉयल्स का चौथा विकेट गिरा। 25 गेंदों में 24 रन बनाकर खेल रहे बटलर को क्रिस मॉरिस ने आउट किया।
ओवर से 11 रन आए। 15 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर: 119/3 जोस बटलर (24) और स्टीव स्मिथ (25)
14 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर: 108/3 जोस बटलर (20) और स्टीव स्मिथ (13)
13 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर: 103/3 जोस बटलर (20) और स्टीव स्मिथ (13)
12 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर: 96/3 जोस बटलर (19) और स्टीव स्मिथ (7)
शहबाज के दूसरे ओवर की तीसरी गेंद में छक्का। ओवर से 11 रन आए। 11 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर: 91/3 जोस बटलर (17) और स्टीव स्मिथ (5)
युजवेंद्र चहल ने दूसरे ओवर में चार रन दिए। 10 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर: 80/3 जोस बटलर (8) और स्टीव स्मिथ (3)
नौ ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर: 76/3 जोस बटलर (6) और स्टीव स्मिथ (1)
दो गेंदों में दो विकेट। संजू सैमसन को लॉन्ग ऑफ में चहल ने फंसाया। पहली ही गेंद में छक्का मारने के बाद पांचवीं गेंद में आउट हुए। शानदार ओवर का अंत। सात रन और दो अनमोल विकेट। आठ ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर: 69/3 जोस बटलर (0) और स्टीव स्मिथ (0)
रॉबिन उथप्पा 22 गेंदों 41 रन बनाकर आउट। युजवेंद्र चहल ने किया चलता।
पहले ओवर में नौ ओवर देने वाले नवदीप सैनी दूसरे ओवर में भी महंगे साबित हुए। दूसरी और तीसरी गेंद पर उथप्पा के लगातार चौके। ओवर से 10 रन आए। सात ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर: 62/1 रॉबिन उथप्पा (41) और संजू सैमसन (2)
छह ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर: 52/1 रॉबिन उथप्पा (32) और संजू सैमसन (1)
राजस्थान रॉयल्स का पहला विकेट गिरा। क्रिस मॉरिस ने विकेट के पीछे डीविलियर्स द्वारा लपकवाया।
नवदीप सैनी का यह पहला ओवर था, जिसकी दूसरी गेंद पर बेन स्टोक्स ने चौका मारा। पांच ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर: 46/0 रॉबिन उथप्पा (31) और बेन स्टोक्स (13)
आठ गेंदों के अपने पहले ओवर में इसुरु उडाना ने 17 रन लुटा दिए। स्टोक्स ने पहली ही गेंद में चौके से स्वागत किया तो पांचवीं और छठी बॉल पर रॉबिन उथप्पा ने पहले चौका फिर छक्का मारा। चार ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर: 38/0 रॉबिन उथप्पा (28) और बेन स्टोक्स (7)
ओपनिंग करने आए उथप्पा आज अच्छी लय में दिख रहे हैं। पहली, दूसरी, चौथी और छठी गेंद पर उथप्पा ने रंग दिखाया। ओवर से 16 रन आए। तीन ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर: 5/0 रॉबिन उथप्पा (18) और बेन स्टोक्स (2)
क्रिस मॉरिस की अच्छी गेंदबाजी। एक अतिरिक्त समेत ओवर से तीन रन। दो ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर: 5/0 रॉबिन उथप्पा (2) और बेन स्टोक्स (2)
वाशिंगटन सुंदर की कसी गेंदबाजी। स्टंप टू स्टंप गेंदबाजी की। एक ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर: 2/0 रॉबिन उथप्पा (1) और बेन स्टोक्स (1)
आईपीएल के 13वें सीजन में शनिवार के पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही है। आरसीबी का भी यह नौवां मुकाबला है। दोनों ही टीमें अपना पिछला मैच हारकर दुबई के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में उतरी है। अंकतालिका की अगर बात करें तो आरसीबी 10 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। वहीं, राजस्थान रॉयल्स के खाते में केवल छह अंक हैं और वह अंकतालिका में सातवें पायदान पर है।
कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। यानी विराट की कप्तानी वाली आरसीबी शनिवार के पहले मुकाबले में गेंदबाजी करेगी।
नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है।