फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2018: राजस्थान-आरसीबी के बीच 'करो या मरो' की जंग, RR को खलेगी इन खिलाड़ियों की कमी

Sat, 19 May 2018 02:15 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
rrvrcb
विज्ञापन

जोस बटलर और बेन स्टोक्स की अनुपस्थिति में राजस्थान रॉयल्स के लिए शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) की चुनौती होगी। पिछले तीन मैचों में जीत से विराट की अगुवाई वाली आरसीबी आत्मविश्वास से भरी है। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होने वाला मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए महत्वपूर्ण है। प्लेऑफ के लिए पांच टीमों में जंग है। 

विज्ञापन


सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं। दिल्ली रेस से बाहर है, बाकी बची टीमों राजस्थान, बेंगलोर, पंजाब, मुंबई और कोलकाता दो स्थान के लिए होने वाली उस जंग का हिस्सा है जहां अंक और नेटरनरेट दोनों मायने रखती हैं। यदि एक से ज्यादा टीमों के अंकों में समानता हुई तो नेटरनरेट अहम भूमिका अदा करेगी। 

आरसीबी का नेट रनरेट अच्छा है लेकिन राजस्थान को जीत के साथ नेट रनरेट में भी सुधार की जरूरत है फिलहाल लय आरसीबी के साथ है जिसने गुरुवार को टॉप की टीम सनराइजर्स हैदराबाद को 14 रन से पराजित किया। टीम में कप्तान विराट कोहली, एबी डीविलियर्स, पार्थिव पटेल, मनजीत सिंह और मोइन अली हैं। मोइन ने हैदराबाद के खिलाफ 34 गेंदों पर 65 रन की पारी खेली।
विज्ञापन


आरसीबी की गेंदबाजी लाइनअप में उमेश यादव, टिम साउदी के अलावा स्पिनर युजवेंद्र चहल हैं। बेंगलोर ने दिल्ली, पंजाब और हैदराबाद को लगातार मैचों में पराजित किया है लेकिन यह भी सच है कि गुरुवार को आरसीबी के गेंदबाजों को हैदराबाद के कप्तान केन विलियम्सन और मनीष पांडेय के खिलाफ संघर्ष करना पड़ा जिन्होंने 65 गेंदों पर 135 रन की साझेदारी की।  

विज्ञापन

राजस्थान को खलेगी बटलर की कमी 

जोस बटलर
दूसरी ओर राजस्थान को इस बात से बल मिलेगा कि मुकाबला उसके घरेलू मैदान पर है और इससे पहले वह आरसीबी को उसके मैदान में हरा चुकी है। अलबत्ता राजस्थान को जोस बटलर और बेन स्टोक्स की कमी खल सकती है जो अपनी इंग्लैंड टीम की प्रतिबद्धता के चलते स्वदेश रवाना हो गए हैं। उसके डगआउट में मेंटर शेन वॉर्न भी नहीं होंगे। छह मैचों में लगातार पांच अर्द्धशतक जमाने वाले बटलर की अनुपस्थिति में राजस्थान की बल्लेबाजी के लिए कड़ा इम्तिहान होगा क्योंकि वह कप्तान अजिंक्य रहाणे पर निर्भर होगी जोकि फॉर्म में नहीं चल रहे हैं।

गैर-पारंपरिक शॉट लगाने के चक्कर में रहाणे अक्सर अपना विकेट गंवा रहे हैं। संजू सैमसन ने इस सीजन में 45 गेंदों में 92 रन की पारी खेली है लेकिन उसके बाद वह ज्यादा बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। अन्य बल्लेबाजों में राहुल त्रिपाठी, स्टुअर्ट बिन्नी, डार्सी शॉर्ट उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं। गेंदबाजी में भी अभी तक विंडीज के युवा पेसर जोफरा आर्चर ने ही प्रभावित किया है। जयदेव उनादकट, धवल कुलकर्णी और कृष्णप्पा गौतम को इस मुकाबले में अपना दमखम दिखाने की जरूरत है। 

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

राजस्थान रॉयल्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), बेन स्टोक्स, स्टुअर्ट बिन्नी, संजू सैमसन, जोस बटलर, राहुल त्रिपाठी, डार्सी शॉर्ट, कृष्णप्पा गौतम, जोफरा आर्चर, धवल कुलकर्णी, जयदेव उनादकट, अंकित शर्मा, अनुरीत सिंह, श्रेयस गोपाल, प्रशांत चोपड़ा, एस मिथुन, बेन लॉफलिन, महीपाल लोमरोर, आर्यमन बिड़ला, जतिन सक्सेना, दुष्मांता, हेनरिच क्लासेन, ईश सोढी।
 
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर : विराट कोहली (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, ब्रेंडन मैककुलम, एबी डीविलियर्स, सरफराज खान, मनदीप सिंह, क्रिस वोक्स, वाशिंगटन सुंदर, कुलवंत खजरोलिया, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल, कोलिन डी ग्रैंडहोम, मोइन अली, मनन वोहरा, अनिकेत चौधरी, नवदीप सैनी, मुरुगन अश्विन, पवन नेगी, मोहम्मद सिराज, कोरी एंडरसन, पार्थिव पटेल, अनिरुद्ध जोशी, पवन देशपांडे, टिम साउदी।    
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें