इंडियन प्रीमियर लीग में रविवार रात इतिहास रचा गया। राजस्थान रॉयल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को हराते हुए टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे बड़ा लक्ष्य साधा। टॉस गंवाकर किंग्स इलेवन पंजाब ने 223/2 का स्कोर खड़ा किया, जिसमें मयंक अग्रवाल को बेहतरीन शतक भी शामिल था तो राहुल ने भी टूर्नामेंट की 17वीं फिफ्टी ठोकी। दोनों के बीच आईपीेएल की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी हुई। जिसके जवाब में संजू सैमसन (85), कप्तान स्टीव स्मिथ (50) और अंत में राहुल तेवतिया (53) की तेज तर्रार पारियों के बूते एक वक्त असंभव नजर आ रहे लक्ष्य को राजस्थान ने पा लिया। मैच की दोनों पारियों में कुल 449 रन बने और 29 छक्के बरसे। यह राजस्थान की लगातार दूसरी जीत है। RR ने अपने पहले मैच में सीएसके को पटका था। दूसरी ओर राहुल की अगुवाई वाली KXIP की तीन मैच में दूसरी हार।
टॉम करन ने चौका मारकर राजस्थान को रिकॉर्ड जीत दिलाई।
पहली गेंद डॉट रही। दूसरे में रियान पराग क्लीन बोल्ड। चार गेंदों में एक रन चाहिए।
किसी वक्त विलेन समझे जा रहे राहुल तेवतिया ने मैच पलट दिया। 31 गेंदों में 53 रन बनाए। सात छक्के मारे।
राहुल तेवतिया ने लगातार चार गेंदों में चार छक्के ठोके
मोहम्मद शमी ने पहली ही गेंद पर संजू सैमसन को विकेट के पीछे कप्तान राहुल से लपकवाया। 42 गेंदों में 85 रन की शानदार पारी का अंत। 17 ओवर के बाद RR का स्कोर: 173/3 राहुल तेवतिया (17) और रॉबिन उथप्पा (9)
मोहम्मद शमी ने पहली ही गेंद पर संजू सैमसन को विकेट के पीछे कप्तान राहुल से लपकवाया। 42 गेंदों में 85 रन की शानदार पारी का अंत 17 ओवर के बाद RR का स्कोर: 173/3 राहुल तेवतिया (17) और रॉबिन उथप्पा (9)
16 ओवर के बाद RR का स्कोर: 161/2 संजू सैमसन (85) और राहुल तेवतिया (14)
रवि बिश्नोई का बेहतरीन ओवर। राहुल तेवतिया गेंद समझ ही नहीं पा रहे। सिर्फ 8 रन दिए।
14 ओवर के बाद RR का स्कोर: 132/2 संजू सैमसन (63) और राहुल तेवतिया (7)
13 ओवर के बाद RR का स्कोर: 122/2 संजू सैमसन (55) और राहुल तेवतिया (5)
स्मिथ के आउट होने के बाद चौथे क्रम पर भेजे गए राहुल तेवतिया ने 13 गेंदों में अबतक सिर्फ 5 रन रन बनाए
स्पिनर मुरुगन अश्विन पर भी दोनों बल्लेबाज चढ़कर खेल रहे हैं। आठ ओवर के बाद RR का स्कोर: 91/1 स्टीव स्मिथ (48) और संजू सैमसन (35)
अपना पहला ओवर फेंक रहे कीवी ऑलराउंडर जिमी नीशाम को दूसरी, पांचवीं और छठी गेंद पर स्टीव स्मिथ ने चौका मारा। ओवर से 14 रन आए। छह ओवर के बाद RR का स्कोर: 69/1 स्टीव स्मिथ (37) और संजू सैमसन (23)
अपना पहला ओवर फेंक रहे स्पिनर रवि बिश्नोई को 11 रन की खुराक। पांच ओवर के बाद RR का स्कोर: 56/1 स्टीव स्मिथ (23) और संजू सैमसन (23)
संजू सैमसन और स्टीव स्मिथ जोरदार प्रहार कर रहे। मोहम्मद शमी को पहलीगेंद पर छक्का और तीसरी बॉल पर स्मिथ ने चौका मारा। चार ओवर के बाद RR का स्कोर: 44/1 स्टीव स्मिथ (23) और संजू सैमसन (13)
शेल्डन कॉट्रेल ने दिलाई पंजाब को बड़ी सफलता। खतरनाक जोस बटलर सात गेंदों में 4 रन बनाकर आउट। इस ओवर में विकेट के साथ तीसरी और पांचवीं गेंद पर नए बल्लेबाज संजू सैमसन ने पहले छक्का और फिर चौका भी लगाया। तीन ओवर के बाद RR का स्कोर: 30/1 स्टीव स्मिथ (12) और संजू सैमसन (10)
शमी को इस ओवर में बटलर ने पांचवीं गेंद पर चौका मारा। दो ओवर के बाद RR का स्कोर: 19/0 स्टीव स्मिथ (12) और जोस बटलर (4)
शेल्डन कॉट्रेल ने दो वाइड के साथ स्मिथ को दो बाउंड्री भी दी। एक ओवर के बाद RR का स्कोर: 11/0 स्टीव स्मिथ (8) और जोस बटलर (1)
आखिरी ओवर में जोफ्रा आर्चर ने 18 रन दिए और दो डॉट गेंद भी फेंके। 20 ओवर में KXIP का स्कोर: 223/2 ग्लेन मैक्सवेल (25) और निकोसल पूरन (13)
19 ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 205/2 ग्लेन मैक्सवेल (12) और निकोसल पूरन (9)
18 ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 185/1 ग्लेन मैक्सवेल (10)
51 गेंदों में 108 रन बनाकर मयंक अग्रवाल की शानदार पारी का अंत। आखिरकार टॉम करन को मिली सफलता। ओवर से सिर्फ सात रन आए। 17 ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 185/1 केएल राहुल (69) और ग्लेन मैक्सवेल (1)
मयंक अग्रवाल ने ठोका 45 गेंदों में शतक। 7 छक्के और 9 चौके से सजी पारी
सिर्फ 35 गेंदों में किया कमाल
जयदेव उनादकट ने 10 रन लुटा दिए। अपने तीन ओवर्स में अबतक 30 रन खर्च कर चुके हैं। 11 ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 120/0 मयंक अग्रवाल (76) और केएल राहुल (38)
टॉम करन ने अपने पहले ओवर में 9 रन दिया। 10 ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 110/0 मयंक अग्रवाल (69) और केएल राहुल (36)
महंगा ओवर। श्रेयस गोपाल को दूसरी और चौथी गेंद पर मयंक अग्रवाल ने छक्का मारा। नौ ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 102/0 मयंक अग्रवाल (63) और केएल राहुल (34)
26वीं गेंद पर श्रेयस गोपाल को लॉन्ग ऑफ पर छक्का मारकर मयंक अग्रवाल ने अपना अर्धशतक पूरा किया। यह टूर्नामेंट में उनकी दूसरी फिफ्टी है।
7.2- छक्का
7.3- छक्का
7.4- चौका
अपने पहले और टीम के आठवें ओवर में स्पिनर राहुल तेवतिया ने 19 रन लुटा दिए। आठ ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 86/0 मयंक अग्रवाल (48) और केएल राहुल (33)
पहली बार स्पिनर आक्रमण पर। श्रेयस गोपाल ने ओवर में कोई बाउंड्री नहीं दी। सात ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 67/0 मयंक अग्रवाल (31) और केएल राहुल (31)
जोफा आर्चर की जोरदार वापसी। ओवर से सिर्फ दो रन आए। छह ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 60/0 मयंक अग्रवाल (29) और केएल राहुल (26)
पांच ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 58/0 मयंक अग्रवाल (28) और केएल राहुल (25)
जोफ्रा आर्चर की पहले ओवर में पिटाई। राहुल ने शुरुआती तीन गेंदों में लगातार तीन चौके मारे। चार ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 41/0 मयंक अग्रवाल (19) और केएल राहुल (19)
तीन ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 28/0 मयंक अग्रवाल (19) और केएल राहुल (6)
अंकित राजपूत के इस ओवर की तीसरी गेंद पर मयंक अग्रवाल ने छक्का मारा। दो ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 11/0 मयंक अग्रवाल (8) और केएल राहुल (3)
एक ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 3/0 मयंक अग्रवाल (1) और केएल राहुल (2)
किंग्स इलेवन पंजाब के लिए केएल राहुल और मयंक अग्रवाल सलामी बल्लेबाजी का मोर्चा संभीलेंगे। राजस्थान का पहला ओवर जयदेव उनादकट फेंक रहे हैं।
आरसीबी के खिलाफ मिली जीत के बाद पंजाब की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं है। संभावना जताई जा रही थी कि शारजाह के छोटे मैदान के मद्देनजर यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल को मौका मिलेगा, लेकिन वह लगातार तीसरा मैच भी नहीं खेलेंगे।
राजस्थान रॉयल्स की टीम में जोस बटलर की वापसी हुई है, उनकी जगह डेविड मिलर को बाहर होना पड़ा। युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल भी यह मैच नहीं खेल रहे। पेसर अंकित राजपूत की टीम में एंट्री हुई है।
कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर KXIP को बल्ला थमाया
विस्फोटक कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल को इस आईपीएल में अभी तक मौका नहीं मिला है, लेकिन शारजाह के छोटे स्टेडियम को देखते हुए पंजाब उन्हें अपनी प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकती है।
क्वारंटीन होने की वजह से पिछले मैच में नहीं खेल पाए थे, इस बार प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे। इस वजह से डेविड मिलर को बाहर बैठना होगा।
रॉयल्स ने अबतक सिर्फ एक ही मैच खेला है, जिसमें चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ उसे जीत मिली थी। संजू सैमसन ने तूफानी अर्धशतक जमाया था।
नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज रविवार को किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने है।