फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियान पराग ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में तोड़ा IPL का ये बड़ा रिकॉर्ड

Sun, 05 May 2019 09:18 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Riyan Parag
इंडियन टी-20 लीग के 53वें मुकाबले में दिल्ली और राजस्थान की भिड़ंत हुई। इस मुकाबले में जहां राजस्थान की टीम स्मिथ की गैरमौजूदगी में एक बार फिर से बिखर गई वहीं एक युवा खिलाड़ी ने बना डाला एक बड़ा कीर्तिमान।

राजस्थान के ऑलराउंडर रियान पराग ने मैच में अपनी पहली फिफ्टी जमाई। इसी के साथ वो सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए।
विज्ञापन

2 of 5
रियान पराग - फोटो : file
रियान ने ये मुकाम मात्र 17 साल और 175 दिन की उम्र में हासिल किया। उनसे पहले ये रिकॉर्ड राजस्थान के ही खिलाड़ी संजू सैमसन के नाम था. सैमसन ने 18 साल और 169 दिन में अर्धशतक जमाया था।
 
 
विज्ञापन

3 of 5
रियान धोनी - फोटो : file
इंडियन टी-20 लीग का अपना पहला सीजन खेल रहे रियान पराग ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। दिल्ली के खिलाफ फिरोजशाह कोटला में खेले गए मुकाबले में भी पराग ने अपनी टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला।

4 of 5
पराग - फोटो : file
मैच में एक तरफ जहां राजस्थान के बल्लेबाज लगातार आउट होकर पवेलियन लौट रहे थे वहीं रियान ने दुसरे छोर पर पारी को संभाले रखा और टीम के स्कोर को 115 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

रियान ने 49 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 50 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रियान - फोटो : file
अपना पहला टी-20 लीग खेल रहे पराग ने खेले गए 7 मैचों में 40 की औसत और 128 की स्ट्राइक रेट से 160 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें