फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ओवर में पांच छक्के जड़ने वाले तेवतिया की सगाई, IPL से पहले दी खुशखबरी

Thu, 04 Feb 2021 03:19 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
राहुल तेवतिया की सगाई - फोटो : twitter
आईपीएल 2020 में अपनी तूफानी बल्लेबजी से सुर्खियां बटोरने वाले हरियाणा के ऑलराउंडर राहुल तेवतिया ने नई पारी की शुरुआत की। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलने वाले तेवतिया ने तीन फरवरी को सगाई कर ली।
विज्ञापन

2 of 4
राहुल तेवतिया - फोटो : twitter@rahultewatia02
27 वर्षीय खिलाड़ी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर सगाई की तस्वीरें शेयर कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने अपने गृहनगर में अपनी मंगेतर रिधि को सगाई की अंगूठी पहनाई। इस दौरान राहुल के साथी क्रिकेटर जयंत यादव और नितीश राणा भी समारोह में मौजूद थे।
 

 
विज्ञापन

3 of 4
राहुल तेवतिया - फोटो : IPL
बता दें कि तेवतिया पिछले साल यूएई में खेले गए आईपीएल के 13वें सीजन में काफी चर्चा में रहे थे। उन्होंने राजस्थान को अपनी तूफानी बल्लेबाजी के दम पर कई मैच भी जिताये थे। राहुल ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ एक मैच में सबका ध्यान खींचा था। उन्होंने शुरुआत में बेहद धीमी बल्लेबाजी की लेकिन इसके बाद उन्होंने जबरदस्त खेल दिखाया और एक ओवर में पांच छक्के जड़कर 31 गेंदों में 53 रनों की नाबाद पारी खेली और अपनी टीम को हारे हुए मैच में जीत दिलाई। उन्होंने वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शेल्डन कॉट्रेल को एक ही ओवर में पांच छक्के जड़े थे।
विज्ञापन

4 of 4
राहुल तेवतिया - फोटो : twitter@ESPNcricinfo
राहुल तेवतिया ने हाल ही में संपन्न हुई सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हरियाणा की तरफ से तूफानी बल्लेबाजी की थी। उन्हें आईपीएल 2021 के लिए राजस्थान रॉयल्स की टीम ने रिटेन किया है। बता दें कि राहुल तेवतिया को राजस्थान की टीम ने आईपीएल 2020 से पहले दिल्ली से ट्रेड किया था। इसके बाद तेवतिया ने भी मौका का फायदा उठाते हुए जबरदस्त प्रदर्शन किया। उन्होंने लीग के 13वें सीजन में 255 रन बनाए और 10 विकेट भी लिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें