राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने आईपीएल के इस सीजन में शानदार गेंदबाजी करते हुए दो मैचों में तीन विकेट झटके हैं। कृष्णा ने अपनी सटीक लाइन लेंथ और रफ्तार से सभी को प्रभावित किया है। उनके टीम के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ने भी उनकी तारीफ की है।
राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने आईपीएल के इस सीजन में शानदार गेंदबाजी करते हुए दो मैचों में तीन विकेट झटके हैं। कृष्णा ने अपनी सटीक लाइन लेंथ और रफ्तार से सभी को प्रभावित किया है। उनके टीम के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ने भी उनकी तारीफ की है। बटलर का मानना है कि प्रसिद्ध कृष्णा में सफल तेज गेंदबाज बनने के सभी गुण हैं और वो इस युवा तेज गेंदबाज को भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलते देखते हैं।
विज्ञापन
पिछले साल मार्च में वनडे क्रिकेट में डेब्यू करने वाले कृष्णा ने अपने प्रदर्शन से लगातार प्रभावित किया है। उन्होंने अपनी गति और उछाल से वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को परेशान किया था जबकि आईपीएल में अपनी पिछली फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से भी अच्छा प्रदर्शन किया।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ मंगलवार को होने वाले रॉयल्स के अगले मुकाबले से पहले बटलर ने कहा, “उसके पास गति और कौशल है। खेल के सभी फॉर्मेट में भारत के लिए सफल तेज गेंदबाज बनने के उसमें सभी गुण हैं। मैं उसे भारत के लिए लाल गेंद का क्रिकेट खेलते हुए भी देखता हूं।”
विज्ञापन
आक्रामक सलामी बल्लेबाज बटलर का मानना है कि टीम को अहम मौकों पर रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल और ट्रेंट बोल्ट जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के ‘बहुमूल्य अनुभव’ का फायदा मिल रहा है। उन्होंने कहा, “उनका अनुभव बहुमूल्य है। उन खिलाड़ियों का टीम में होना शानदार है, हमारे पास काफी अनुभव है। मुंबई के खिलाफ मैच संतुलित था और हमें विकेट की जरूरत थी, अश्विन ने शानदार विकेट हासिल किया और फिर युजी (चहल) ने दो गेंद में दो विकेट चटकाए। वे शीर्ष स्तर का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी हैं और उन्हें पता है कि चीजों को कैसे अंजाम तक पहुंचाना है।”