फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान रॉयल्स से हट सकता है राजस्थान का नाम

Thu, 04 Jul 2013 05:42 PM IST
जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्पॉट फिक्सिंग से बदनाम हुई आईपीएल की फ्रेंचाइजी टीम राजस्थान रॉयल्स को एक और झटके का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार राज्य सरकार राजस्थान रॉयल्स से राजस्थान नाम को हटाने के लिए कानूनी कार्रवाई कर सकती है। राज्य सरकार के खेल नियमों के अनुसार कोई भी खेल संस्थान बिना उचित अनुमति के राजस्थान शब्द का प्रयोग नहीं कर सकता।

सरकार से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि यह आईपीएल फ्रेंचाइजी पिछले छह साल से रॉयल्स राजस्थान का नाम प्रयोग कर रही थी। लेकिन यह विवाद अब तक इसलिए नहीं आया क्योंकि टीम किसी विवाद में शामिल नहीं थी। लेकिन अब बदनामी को देखते हुए एक्शन उठाने का वक्त आ गया है। हम किसी को भी राजस्थान की छवि बिगाड़ने के लिए उसके नाम के प्रयोग की अनुमति नहीं दे सकते।
विज्ञापन


खेल समिति ने इस दिशा में काम भी शुरू कर दिया है। समिति ने रजिस्ट्रार ऑफ सोसाइटीज से अनुरोध किया है कि फ्रेंचाइजी के खिलाफ एक्शन ले।

आश्चर्यजनक रूप में यह फ्रेंचाइजी राजस्थान में रजिस्टर्ड ही नहीं है। राजस्थान रॉयल्स नाम की इस फ्रेंचाइजी ने मुंबई में जयपुर आईपीएल क्रिकेट प्राइवेट लिमिटेड के रूप में अपना रजिस्ट्रेशन करा रखा है।
विज्ञापन


आईपीएल 6 में श्रीसंत, अजीत चंडीला और अंकित चौहान स्पॉट फिक्सिंग मामले में गिरफ्तार किए गए थे। साथ ही टीम के सह मालिक राज कुंद्रा से भी फिक्सिंग मामले में संलिप्पता को लेकर पूछताछ की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें