फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल से बाहर होगी राजस्थान रॉयल्स!

Fri, 07 Jun 2013 08:31 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान रॉयल्स के मालिक राज कुंद्रा और उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी के सट्टेबाजी में शामिल होने के दिल्ली पुलिस के खुलासे के बाद टीम पर आईपीएल से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन


बीसीसीआई ने इस मुद्दे पर चर्चा के लिए नई दिल्ली में 10 जून को आपात बैठक बुलाई है। इस बैठक में टीम के भाग्य का फैसला होगा। मीडिया से बातचीत में डालमिया ने कहा कि सबूतों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के अनुसार, राज कुंद्रा अपने दोस्त उमेश गोयनका (36) के जरिए सट्टेबाजी करते थे। वह करीब एक करोड़ रुपये से ज्यादा सट्टेबाजी हार चुके हैं। कुंद्रा न केवल अपनी टीम राजस्थान रॉयल्स पर बल्कि अन्य टीमों पर भी सट्टा खेलते थे।
विज्ञापन


विशेष पुलिस आयुक्त (स्पेशल सेल) एसएन श्रीवास्तव ने कहा कि राज और शिल्पा सट्टेबाजी में पैसा लगाते थे। कुंद्रा ने तीन और शिल्पा ने एक आईपीएल मैच में सट्टेबाजी की।

पुलिस सूत्रों का कहना कि शिल्पा ने जयपुर में खेले गए मैच में सट्टेबाजी की थी। इस मैच में एक टीम राजस्थान रॉयल्स थी। हालांकि पुलिस ने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि शिल्पा ने किस मैच पर सट्टा लगाया था।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के दावे
- कुंद्रा सट्टेबाजी करने की बात स्वीकार कर चुके हैं। वे अपनी टीम के मैचों पर सट्टा लगाते थे।
- कुंद्रा तीन साल से आईपीएल सट्टेबाजी में पैसा लगा रहे थे। वे करीब एक करोड़ रुपये हारे।
- कुंद्रा के लिए उनके बिजनेस पार्टनर और दोस्त उमेश गोयनका सट्टेबाजी का पैसा लगाते थे।
- गोयनका ने पुलिस को बताया कि एक मैच में शिल्पा शेट्टी ने भी सट्टेबाजी में पैसा लगाया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें