राजस्थान रॉयल्स की नई जर्सी के साथ कप्तान संजू सैमसन
- फोटो : ट्विटर
राजस्थान रॉयल्स ने नौ अप्रैल से शुरू हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग के नए सत्र के लिए अपनी जर्सी का अनावरण स्टेडियम में लाइव शो के जरिए किए। आईपीएल शुक्रवार को मुंबई में शुरू होगा। सवाई मानसिंह स्टेडियम पर थ्री डी प्रोजेक्शन और लाइट शो के बीच रॉयल्स की जर्सी का अनावरण हुआ।
इसका सीधा प्रसारण स्टेडियम से दुनिया भर के दर्शकों और मुंबई में बायो-बबल में रह रहे रॉयल्स के खिलाड़ियों के लिए किया गया। टीम ने एक विज्ञप्ति में कहा, 'यह शो उन सभी बातों का जश्न था जो राजस्थान के प्रशंसकों के दिल के करीब है यानी स्टेडियम, जयपुर, राजस्थानी संस्कृति और यहां का परिदृश्य, इसमें यह भी बताया गया कि रेडबुल के साथ मिलकर कैसे टीम तेजी से नये सुझावों के साथ आगे बढ रही है।'
आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका के क्रिस मॉरिस ने कहा, '2015 से अब तक जर्सी में काफी बदलाव आए हैं। यह बेहद खूबसूरत जर्सी है।'