फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL Auction: आईपीएल नीलामी का हिस्सा बनकर खुश हैं राहुल द्रविड़, आठ साल बाद होंगे शामिल

Sun, 24 Nov 2024 11:35 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईपीएल 2025 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी रविवार और सोमवार को सऊदी अरब के शहर जेद्दाह में होगी। द्रविड़ इसके लिए तैयार हैं और वह राजस्थान की रणनीति का अहम हिस्सा हैं।
विज्ञापन
राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच बने राहुल द्रविड़ - फोटो : @rajasthanroyals
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व भारतीय क्रिकेट राहुल द्रविड़ ने खुलासा करते हुए बताया है कि आठ साल के बाद आईपीएल नीलामी का हिस्सा बनकर कैसा अहसास हो रहा है। द्रविड़ ने स्वीकार किया कि आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी का हिस्सा बनने को लेकर थोड़ी घबराहट है, लेकिन फिर भी उनमें इसे लेकर उत्साह है। भारतीय टीम के मुख्य कोच की भूमिका से हटने के बाद द्रविड़ आईपीएल 2025 सीजन से पहले राजस्थान रॉयल्स के साथ मुख्य कोच के रूप में जुड़े थे। 
विज्ञापन

आईपीएल 2025 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी रविवार और सोमवार को सऊदी अरब के शहर जेद्दाह में होगी। द्रविड़ इसके लिए तैयार हैं और वह राजस्थान की रणनीति का अहम हिस्सा हैं। राजस्थान ने नीलामी से पहले छह खिलाड़ियों को रिटेन किया था और उसके पास एक भी राइट टू मैच (आरटीएम) कार्ड उपलब्ध नहीं है। 

द्रविड़ ने कहा, मैं करीब आठ-नौ साल से आईपीएल नीलामी का हिस्सा नहीं रहा हूं। मुझे याद है कि मैं पहली बार 2008 में नीलामी का हिस्सा था और उस वक्त मुझे काफी अजीब लग रहा था। पिछले कुछ वर्षों में, टीमें अधिक संगठित और तैयार हो गई हैं और प्रक्रिया अधिक पेशेवर हो गई है। हालांकि मैं यह नहीं कहूंगा कि घबराहट है, लेकिन निश्चित रूप से उत्साह है क्योंकि आप एक टीम बना रहे हैं। हमने एक मजबूत कोर टीम को रिटेन किया है, इसलिए हम थोड़े सहज हैं। 

विज्ञापन

राजस्थान में लौटकर खुश हैं द्रविड़
द्रविड़ 2015 के बाद दोबारा राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़े हैं। द्रविड़ ने 2012 और 2013 में इस फ्रेंचाइजी का नेतृत्व किया था और 2014 तथा 2015 में टीम के मेंटर और क्रिकेट निदेशक के रूप में सेवाएं दी थी। फिर वह दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़ गए थे। द्रविड़ ने चार सीजन मुख्य कोच के रूप में बिताए और 2019 में वह भारत की अंडर-19 टीम के कोच बने। द्रविड़ ने कहा, मैं राजस्थान रॉयल्स में वापस लौटकर काफी खुश हूं। मैंने इस टीम के लिए तीन साल तक क्रिकेट खेली है और कुछ वर्ष मेंटर तथा कोच के रूप में बिताए हैं। पुराने दोस्तों के साथ दोबारा मिलना और टीम के विकास में योगदान देना सुखद है। मैं नीलामी, नए खिलाड़ियों के साथ मुलाकात और आईपीएल को लेकर काफी उत्सुक हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें