सैमसन को बल्लेबाजी के दौरान हुआ दर्द
दिल्ली ने राजस्थान के सामने 189 रनों लक्ष्य रखा। छठे ओवर में सैमसन को दिक्कत हुई और फिजियो उन्हें देखने के लिए मैदान पर आए। ओवर की तीसरी गेंद पर सैमसन ने विपरज निगम की गेंद पर शॉट लगाने का प्रयास किया। रिप्ले में दिखा की सैमसन को दर्द का अहसास हुआ। फिजियो ने उन्हें देखा और सैमसन ने ब्रेक के दौरान टेबलेट ली। उन्हें बल्लेबाजी जारी रखी, लेकिन एक गेंद बाद ही सैमसन ने मैदान से बाहर जाने का फैसला किया। सैमसन ने 19 गेंदों पर दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 31 रन बनाए।
ये भी पढ़ें: DC vs RR: संदीप शर्मा इस अनचाही सूची में हुए शामिल, एक ओवर में फेंकी इतनी गेंदें; ऐसा करने वाले चौथे गेंदबाज