फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान रॉयल्स यह प्रयोग करने वाली IPL की पहली टीम, बनाया डिजिटल क्रिकेट अकादमी एप

Thu, 27 Aug 2020 07:33 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

डिजिटल अकादमी से मिलने वाली पहले महीने की राशि को रॉयल्स राजस्थान फाउंडेशन को दान दिया जाएगा।
विज्ञापन
राजस्थान रॉयल्स - फोटो : ipl
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान रॉयल्स बुधवार को वर्चुअल कोचिंग शुरू करने वाली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की पहली फ्रेंचाइजी बन गई, उसने डिजिटल क्रिकेट अकादमी एप्लीकेशन ‘द पवेलियन - व्हेयर प्लेयर मीट्स कोच’ बनाकर इसकी शुरूआत की। इस एप को लाने का उद्देश्य सभी देशों के और सभी उम्र ग्रुप के प्रत्येक क्रिकेटर के कौशल को निखारना है, भले ही वह पेशेवर तौर पर खेल रहा हो या फिर मनोरंजन के लिए।

विज्ञापन


इस एप को ‘यैलो पैंथर टेक्नॉलाजी प्राइवेट लिमिटेड’ ने बनाया है। इस एप को मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकेगा जो एंड्रोएड और आईओएस पर उपलब्ध होगा। यह एप उभरते हुए सभी क्रिकेटरों के लिए है, जिन्हें राजस्थान रॉयल्स के ‘फर्स्ट-टीम’ कोचों से उनके खेल के बारे में व्यक्तिगत फीडबैक मिलेंगे, जिसमें अमोल मजूमदार, साईराज बहुतुले, दिशांत याग्निक और स्टुफान जोन्स शामिल हैं।

राजस्थान रॉयल्स के मुख्य परिचालन अधिकारी जेक लश मैक्रम ने कहा, ‘मौजूदा समय ने सीखने के तरीके को बदल दिया है, ऐसा सभी खेलों में हुआ है। इस डिजिटल शुरूआत के जरिए हमारा लक्ष्य सभी क्रिकेटरों और दुनिया भर में खेल के सभी छात्रों के लिए सीखने का नया आयाम खोलना है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें