फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्वेन ब्रावो ने रचा इतिहास, टी-20 में 500 विकेट लेने वाले बने दुनिया के पहले गेंदबाज

Thu, 27 Aug 2020 07:19 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ड्वेन ब्रावो
विज्ञापन

वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो बुधवार को टी-20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया। वह टी-20 क्रिकेट में 500 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं। बता दें कि ब्रावो ने अपने 459वें मैच में ये कमाल किया।

विज्ञापन


दरअसल, कैरिबियाई प्रीमियर लीग में बुधवार को त्रिनबागो नाइट राइडर्स और सेंट लूसिया जुकस के बीच मैच खेला जा रहा था। मैच के चौथए ओवर में ब्रावो ने कॉर्नवाल को 18 रन के स्कोर पर आउट कर अपने नाम यह बेहद खास उपलब्धि हासिल की। 
 


ब्रावो ने 24.62 की औसत और 8.25 की इकॉनमी रेट के साथ गेंदबाजी की। टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर श्रीलंका के लसिथ मलिंगा हैं। उन्होंने 339 मैचों में 389 विकेट चटकाए हैं। तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के ही ऑफ स्पिनर सुनील नरेन हैं। उनके नाम टी-20 क्रिकेट में 383 विकेट दर्ज हैं। इसके बाद चौथे नंबर पर इमरान ताहिर (374) व पांचवें नंबर पर सोहैल तनवीर (356) हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें