टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर साईराज बहुतुले को आगामी
आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स ने अपना गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। कोच की भूमिका मिलने के बाद उन्होंने कहा कि आईपीएल में
राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़ने के बाद मुझे बहुत खुशी महसूस हो रही है। मैं ऐसी टीम के साथ जुड़ने को लेकर एक्साइटेड हूं जिसका मेंटर ऑस्ट्रेलिया का दिग्गज खिलाड़ी
शेन वॉर्न है।
बता दें कि बहुतुले
टीम इंडिया के लिए दो टेस्ट और 8 वन-डे मैच खेले हैं। इसके अलावा वह लगातार तीन साल बंगाल
रणजी टीम के कोच भी रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि मैं अपना अनुभव टीम के खिलाड़ियों के साथ साझा करने को बेताब हूं।
वहीं, राजस्थान रॉयल्स की दो साल के प्रतिबंध के बाद आईपीएल में वापसी हो रही है। ऐसे में यह फ्रैंचाइजी टूर्नामेंट में अपनी जोरदार वापसी के लिए पूरा जोर लगा रही है। राजस्थान ने टीम का कप्तान
स्टीव स्मिथ को बनाया है।