फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा अटैक से गुस्से में राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन, स्टेडियम से हटाई पाक क्रिकेटर्स की तस्वीरें

Mon, 18 Feb 2019 11:30 AM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
imran and afridi
पुलवामा में आतंकी हमले के बाद पूरे देश में आक्रोष की लहर दौड़ रही है। सरहद की इस लड़ाई का असर खेल के मैदान पर भी साफ दिखाई दे रहा है। मोहाली क्रिकेट स्टेडियम से रविवार को पाक खिलाड़ियों की तस्वीरें हटाए जाने के बाद अब एक और स्टेडियम में भी ठीक ऐसा ही हुआ है।
 
विज्ञापन

2 of 5
mohali stadium photos
सोमवार को राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) ने स्टेडियम में मौजूद पाक खिलाड़ियों की सभी तस्वीरो को उतार फेंका। बता दें कि देश में आतंकी हमले के बाद गुस्साए लोगों के आक्रोष को देखते हुए स्टेडियम के प्रबंधकों ने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन

3 of 5
pulwama attack
इससे पहले, पंजाब क्रिकेट संघ (पीसीए) ने पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकवादी हमले के शहीदों के परिवारों के साथ एकजुटता दिखाते हुए मोहाली क्रिकेट स्टेडियम के अंदर विभिन्न जगहों पर लगी पाकिस्तानी क्रिकेटरों की तस्वीरों को रविवार को हटा दिया था।

4 of 5
पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन - फोटो : file
तस्वीरें हटाने पर पीसीए के कोषाध्यक्ष अजय त्यागी ने बताया था कि यह फैसला संघ के पदाधिकारियों की बैठक में लिया गया। त्यागी ने कहा, 'एक विनम्र कदम के तहत, पीसीए ने पुलवामा हमले के शहीदोंं के साथ एकजुटता दिखाने का फैसला किया। इस जघन्य हमले के बाद देश में काफी गुस्से का माहौल है और पीसीए भी उससे अलग नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एमएस धोनी और शाहिद अफरीदी
उन्होंने कहा था कि मोहाली स्टेडियम के विभिन्न जगहों पर पाकिस्तान क्रिकेटरों की लगभग 15 तस्वीरें लगी थी। दोनों देशों के बीच इस मैदान में आखिरी मुकाबला 2011 विश्व कप के दौरान खेला गया था। इस सेमीफाइनल मैच में भारत ने शाहीद अफरीदी की अगुवाई वाले पाकिस्तान को 29 रन से हराया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें