फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvSL: बारिश की वजह से कोलकाता में टीम इंडिया का प्रैक्टिस सेशन कैंसिल

Wed, 15 Nov 2017 02:15 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
ईडेन गार्डन - फोटो : cricketnext
विज्ञापन
कोलकाता में गुरुवार से खेले जाने वाले भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज के पहले टेस्‍ट में बारिश का खतरा मंडरा रहा है। बुधवार को बारिश की वजह से टीम इं‌डिया का प्रैक्टिस सेशन कैंसिल कर दिया गया। 
विज्ञापन


टीम प्रबंधन ने कहा कि बारिश के मौसम की वजह से सेशन निरस्त किया गया। टीम इंडिया ने अपना अधिकांश समय होटल में ही गुजारा। इधर मौसम विभाग ने कहा है कि अगले दो दिनों तक कोलकाता में हल्की बारिश का मौसम बना रहेगा। इसके बाद मौसम की बाधा नहीं पड़ेगी। 

भारत और श्रीलंका के बीच तीन टेस्ट मैचों  के अलावा तीन वन डे तथा तीन टी-20 भी खेले जाएंगे। गत अगस्त में टीम इंडिया ने श्रीलंका को उसी की धरती पर हर फार्मेट की क्रिकेट खेलते हुए 9-0 से हराया ‌था।। श्रीलंका के पास अपनी इस हार का बदला चुकाने का मौका है। लेकिन इसके लिए उसे भारतीय सरजमीं पर विश्व स्तरीय क्रिकेट खेलनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें