फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैना को इंडिया ‘ए’ की कमान, युवी भी टीम में

Wed, 24 Oct 2012 11:12 PM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
दलीप ट्रॉफी टूर्नामेंट में दोहरा शतक जमाने वाले युवराज सिंह को इंग्लैंड के खिलाफ भारत ‘ए’ टीम में जगह दी गई है। वहीं, इसकी कमान उत्तर प्रदेश के प्रतिभाशाली आलराउंडर सुरेश रैना को दी गई है। संदीप पाटिल की अध्यक्षता में नई चयन समिति ने अपनी पहली औपचारिक बैठक में इस 14 सदस्यीय टीम का चयन किया।
विज्ञापन


भारत ‘ए’ का यह मैच 30 अक्तूबर को मुंबई में ही खेला जाना है। विशेषज्ञ बल्लेबाजों के तौर पर टीम में रैना और युवराज के साथ मुरली विजय, मनोज तिवारी और अजिंक्या रहाणे को रखा गया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार कई मौके गंवा चुके मुंबई के रोहित शर्मा को इस टीम में जगह नहीं दी गई है।

आईपीएल-5 में शानदार प्रदर्शन करने वाले मीडियम पेसर परविंदर अवाना भी टीम में शामिल हैं। माना जा रहा है कि इंग्लैंड के खिलाफ आगामी घरेलू टेस्ट सीरीज में युवराज को मौका मिल सकता है। भारतीय टीम में उन्हें छठवें नंबर के बल्लेबाज के तौर पर चुना जा सकता है। वीवीएस लक्ष्मण के संन्यास के बाद इस पोजीशन के लिए होड़ तेज हो गई है।
विज्ञापन


टीम : सुरेश रैना (कप्तान), शिखर धवन, मुरली विजय, अभिनव मुकुंद, मनोज तिवारी, रोबिन बिष्ट, अशोक मीनारिया, युवराज सिंह, अजिंक्या रहाणे, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), इरफान पठान, अशोक डिंडा, विनय कुमार, परविंदर अवाना।

भारत से बड़ा कोई चैलेंज नहीं : प्रायर
लंदन। इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज मैट प्रायर ने कहा है कि भारत में आकर टेस्ट सीरीज जीतना एक बहुत बड़ी चुनौती है और यह आस्ट्रेलिया को उसके घर में हराने के मुकाबले कहीं ज्यादा कठिन काम है। प्रायर ने भारत दौरे को फाइनल फ्रंटियर करार देते हुए कहा कि उनकी टीम इस दौरे में जीत दर्जकर अपनी खोई हुई नंबर एक विश्व रैंकिंग वापस पाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

केविन पीटरसन की वापसी को टीम के लिए फायदेमंद बताते हुए प्रायर ने कहा, ‘मैं खुद पीटरसन के पास गया था और उनसे बात की। उस भेंट के बारे में मैं विस्तार से बात नहीं करना चाहता लेकिन इतना तो स्पष्ट है कि पीटरसन इंग्लैंड के लिए खेल रहे हैं और यह हमारी टीम के लिए अच्छा है। सबसे महत्वपूर्ण यह है कि हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। पिछले दो सालों में हम टीम भावना और टीम के मूल्यों की बदौलत ही सफलताएं पाते रहे हैं। उम्मीद है कि हम उस कामयाबी को फिर दोहराएंगे लेकिन हममें से कोई यदि रास्ता भटकेगा तो फिर समस्या पैदा होगी।’
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें