फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSK और रैना ने पूरा किया आईपीएल में मैचों का शतक

Mon, 20 Jul 2020 12:50 PM IST
Anonymous User अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

चेन्नई सुपरकिंग्स और पहले सत्र से उसकी तरफ से प्रत्येक मैच खेलने वाले मध्यक्रम के बल्लेबाज सुरेश रैना ने अबूधाबी में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैच में उतरने के साथ ही इंडियन प्रीमियर लीग में मैचों का शतक पूरा किया।

विज्ञापन


चेन्नई सुपरकिंग्स आईपीएल में 100 मैच खेलने वाली पहली टीम भी बन गई है। इससे पहले उसने छह सत्रों के 99 मैचों में 59 में जीत दर्ज की जबकि 38 में उसे हार मिली।

धोनी की टीम के बाद सर्वाधिक मैच खेलने वाली टीमों में मुंबई इंडियंस (96 मैच) और रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (95 मैच) का नंबर आता है। पिछले साल आईपीएल से जुड़ने वाली सनराइजर्स हैदराबाद को छोड़कर बाकी सभी टीमें इस सत्र में आईपीएल में 100 मैच खेलने का रिकॉर्ड बना देंगी।
विज्ञापन


जहां तक खिलाड़ियों का सवाल है तो रैना एकमात्र ऐसे क्रिकेटर हैं जो अपनी टीम चेन्नई की तरफ से अब तक सभी मैचों में खेले हैं। वह 2008 में पहले सत्र से चेन्नई से जुड़े हुए हैं और अपना 100वां मैच खेल रहे हैं।

उन्होंने इससे पहले 99 मैचों में 2802 रन बनाए हैं। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा 98 मैच खेलकर दूसरे स्थान पर है जबकि चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का यह 97वां मैच है।

इनके बाद एस बद्रीनाथ का नंबर आता है, जिन्होंने पहले छह सत्र में चेन्नई की तरफ से 95 मैच खेले लेकिन इस बार नीलामी में उन्हें किसी भी फ्रेंचाइजी टीम ने नहीं खरीदा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें