फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच खेलने को आतुर है IPL-10 का स्टार खिलाड़ी 

Mon, 11 Sep 2017 04:40 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया - फोटो : icc
विज्ञापन
आईपीएल -10 में राइजिंग पुणे सुपर जायंट की ओर से खेलकर स्टार बने महाराष्ट्र के क्रिकेटर  राहुल त्रिपाठी का मानना है कि क्रिकेट में कभी ऑफ सीजन नहीं होता। आपको हमेशा खुद को मैच के लिए तैयार रखना होता है क्योंकि मौका दोबारा आपके दरवाजे पर दस्तक नहीं देता।
विज्ञापन


आईपीएल के शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें एक और बड़ा मौका मिला है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 12 सितंबर को चेन्नई में खेले जाने वाले अभ्यास मैच में राहुल खेलते दिखाई देंगे। बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन में जगह मिलने पर राहुल ने कहा, ये मेरे लिए एक बड़ी उपलब्धि है। ए टीम के लिए खेलने और विदेशी दौरों से आपके राष्ट्रीय टीम में शामिल होने की संभावना प्रबल हो जाती हैं। 
 
विज्ञापन

सोचा था आईपीएल का प्रदर्शन दिला सकता है मौका

राहुल त्रिपाठी - फोटो : IPL official web
रायजिंग पुणे सुपर जायंट के कप्तान स्टीव स्मिथ के खिलाफ खेलने को राहुल त्रिपाठी बेहद उत्साहित हैं। इस बारे में राहुल ने कहा, स्टीव स्मिथ के खिलाफ विरोधी टीम में होने एक अलग अनुभव होगा। उन्होंने मुझे बहुत कुछ सिखाया है। मुझे उनसे मिलकर खुशी होगी। 

राहुल ने आगे कहा, हालांकि मेरा पिछला रणजी सीजन खास नहीं रहा था। लेकिन मैं आईपीएल में अच्छा खेला। मेरे दिमाग में ये था कि आईपीएल के प्रदर्शन के आधार पर मुझे कोई मौका मिल सकता है। इसके बाद उन्होंने कहा बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन की ओर से खेलने का मौका मिलने मेरी सोच के दायरे से बाहर था। रणजी में त्रिपाठी ने नाम 11 मैचों में 16.81 की औसत से महज 185 रन दर्ज हैं। 

टूर गेम के बुलावे से पहले त्रिपाठी का फोकस खुद को आगामी रणजी सीजन के लिए फिट रखना था। इसके लिए वो चेन्नई जाकर तमिलनाडू क्रिकेट एसोसिएशन के ए डिवीजन की लीग में इंडिया पिस्टन की ओर से खेले। त्रिपाठी ने कहा, वो खाली बैछकर अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहते। मैं हमेशा क्रिकेट के टच में और फिट रहना चाहता हूं। तमिलनाडू की सीनियर डिवीजन लीग की क्रिकेट बेहद अच्छी है। यहां प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में अच्छे खिलाड़ी खेलते हैं। ये रणजी सीजन की तैयारी का अच्छा जरिया है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें