फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो : अभिनव मुकुंद ने लिया ऐसा कैच, देखकर हैरान रह जाएंगे आप

Fri, 28 Jul 2017 07:02 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
अभिनव मुकुंद - फोटो : twitter
विज्ञापन
टीम इंडिया के ओपनर अभिनव मुकुंद गॉल स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे, लेकिन उन्होंने फील्डिंग में अपना कमाल दिखाते हुए सभी को हैरान कर दिया। 
विज्ञापन


मुकुंद को केएल राहुल के बुखार के कारण पहले टेस्ट में बाहर होने से प्लेइंग इलेवन में जगह मिली। बाएं हाथ के बल्लेबाज पहली पारी में सिर्फ 12 रन बनाकर नुवान प्रदीप की गेंद पर विकेटकीपर निरोशन डिकवेला को कैच थमाकर पवेलियन लौट गए। 

तमिलनाडु के क्रिकेटर ने हालांकि टेस्ट के दूसरे दिन एक शानदार कैच लपककर हैरान कर दिया। उन्होंने साबित किया कि वो बहुत चुस्त हैं और कैच लेने के मामले में माहिर हैं। उनके तेज रिफ्लेक्स से सभी चौंके, लेकिन खुशी में। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकुंद ने दो बार किया कमाल

अभिनव मुकुंद - फोटो : twitter
दरअसल, मुकुंद ने दो बार कमाल किया। पहले उन्होंने पारी के 34वें ओवर में उपुल थरंगा को रनआउट किया। इसके 5 ओवर के बाद उन्होंने निरोशन डिकवेला का दर्शनीय कैच लपका। 
  @upultharanga44 is run out after reaching the crize but his bat is in the air @abhinavmukund @Wriddhipops pic.twitter.com/kDgAn6X1E9 — ABHISHEK PANDEY (@abhishkpandey29) July 27, 2017


अश्विन ने फ्लाइटेड गेंद डाली, जो डिकवेला के बल्ले का बाहरी किनारा लेकर सिली पॉइंट की दिशा में गई। मुकुंद ने दाईं ओर डाइव लगाकर शानदार कैच लिया। उन्होंने सिर्फ 0.49 सेकंड्स के समय के रिएक्शन टाइम में ये कैच लिया।
  What a catch frm Abhinav Mukund. Contributing in the field after missing out with the bat👏👏
Ind in firm control 147/5 💪#INDvSL pic.twitter.com/rzRzFrMQnU — Hemant Bubna (@hemantbubna) July 27, 2017


भारत ने फिलहाल श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में अपनी पकड़ बनाए रखी है। टीम इंडिया की पहली पारी 600 रन पर ऑलआउट हुई। इसके बाद मेहमान टीम ने श्रीलंका को 291 रन पर ऑलआउट कर दिया। टीम इंडिया को पहली पारी के आधार पर 309 रन की बढ़त मिली थी और दूसरी पारी में समाचार लिखे जाने तक उसने 56 रन पर दो विकेट गँवा दिए थे। तभी बारिश ने बाधा डाली और मैच रोका गया। टीम इंडिया की अब कुल बढ़त 365 रन हो चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें