फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'3 मैच और 3 खिलाड़ी बचाएंगे टीम इंडिया का खिताब'

Thu, 22 Jan 2015 03:20 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया में चल रही त्रिकोणीय सीरीज के दौरान टीम इंडिया का फ्लॉप प्रदर्शन लगातार जारी है। पहले मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया और फिर ब्रिसबेन में इंग्लैंड के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ियों की प्रतिभा पर ही सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन


जहां पहले टीम इंडिया वर्ल्ड कप की प्रबल दावेदार मानी जा रही थी, वहीं अब टीम इंडिया को बेहद कमजोर टीमों में देखा जा रहा है। मौजूदा त्रिकोणीय सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने जिस तरह का प्रदर्शन दिखाया, उससे टीम इंडिया का वर्ल्ड कप खिताब को बचाने का सपना बहुत मुश्किल नजर आ रहा है।

एक तरफ जहां पूर्व क्रिकेटरों ने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को एक्सपेरिमेंट बंद करने की सलाह दी है। तो दूसरी ओर पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को अभी भी टीम इंडिया पर पूरा भरोसा है। उनका कहना है कि भारत वर्ल्ड कप का खिताब आसानी से बचा सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन

"बस 3 मैच और 3 खिलाड़ी चाहिए"

टीम इंडिया की दीवार राहुल द्रविड़ का कहना है कि भारत के पास स्टार खिला‌ड़ियों की कमी नहीं है। जिसके बूते वह आसानी से वर्ल्ड कप का खिताब बचा सकती है। उन्होंने कहा ‌कि बस टीम को वर्ल्ड कप के तीन मैचों में ही अच्छा प्रदर्शन करना है।

एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में द्रविड़ ने कहा कि वर्ल्ड कप में टीम इंडिया जिस ग्रुप में है, उससे यह तो निश्चित है‌ कि वह सुपर आठ में आसानी से पहुंच जाएगी। इसके बाद नॉक-आउट राउंड में तीन मैच जीतना जरुरी है। जिसमें टीम इंडिया पूरी तरह से सक्षम है।

द्रविड़ ने कहा, " टीम इंडिया के पास रोहित शर्मा, कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी और उपकप्तान विराट कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाज है। जिनकी एक अच्छी पारी टीम को किसी भी टीम के ‌खिलाफ जीत दिला सकती है। बस इन्हें नॉक आउट राउंड के हर मैच में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। हर मैच में सिर्फ एक खिलाड़ी के अच्छे प्रदर्शन से टीम इंडिया विश्व विजेता बन सकती है। "

उन्होंने कहा कि ‌त्रिकोणीय सीरीज के सिर्फ दो मैचों से इनकी काबलियत पर सवाल नहीं उठाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हाल ही में सम्पन्न हुई बॉर्डर गावस्कर सीरीज में कोहली का प्रदर्शन बहुत बढ़िया था। इसके अलावा मौजूदा सीरीज में रोहित भी फॉर्म में चल रहे है। वहीं धोनी अच्छे कप्तान होने के साथ-साथ बेहतरीन खिलाड़ी भी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें