फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल से ठीक पहले सामने आया राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
टीम इंडिया में 'द वॉल' के नाम से पहचान रखने वाले पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ आईपीएल शुरू होने से पहले अलग ही मूड में नजर आ रहे है। राजस्थान रॉयल्स टीम के मेंटर द्रविड़ ने आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग पर दो टूक कहा है।
विज्ञापन


द्रविड़ ने जोर देकर कहा है कि स्पॉट फिक्सिंग को लेकर कड़ा कानून बनाया जाना चाहिए। ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि स्पॉट फिक्सिंग भी डकैती, चोरी और धोखाधड़ी की तरह ही एक बड़ा गुनाह है। जिस तरह इस तरह के क्राइम को रोकने के लिए कड़े नियम है। ठीक उसी तरह स्पॉट फिक्सिंग को लेकर भी सख्त से सख्त कानून बनाया जाना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि आईपीएल-6 में स्पॉट फिक्सिंग के मामला सामने आने पर कोर्ट ने कड़ी कार्रवाई करते हुए बीसीसीआई के तत्कालीन अध्यक्ष एन श्रीनिवासन को उनके पद से हटा दिया था।
विज्ञापन

"सबसे धैर्यवान कप्तान है धोनी"

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज माइकल हसी ने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को सबसे धैर्यवान कप्तान करार देते हुए कहा कि वह चाहेंगे कि पारी के अंत में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान जैसा धैर्य उनके अंदर भी हो।

मुंबई इंडियंस के साथ एक सत्र बिताने के बाद यह 39 वर्षीय बल्लेबाज बुधवार से शुरू हो रहे आईपीएल आठ में एक बार फिर धोनी की टीम का हिस्सा होगा।

हसी ने कहा, "मुझे उनकी ताकत पसंद है। मैं चाहूंगा कि पारी के अंत में उनके जैसा धैर्य मेरे अंदर भी हो। पारी के अंत में धोनी बल्ले से लाजवाब है क्योंकि वह धैर्यवान है और वह सारी रणनीति बनाकर रखते है।"
विज्ञापन

इन्होंने कहा, टीम इंडिया में जरुर वापसी करेंगे वीरु

किंग्स इलेवन पंजाब के मुख्य कोच और भारतीय टीम के सहयोगी स्टाफ के प्रमुख सदस्य संजय बांगड़ का मानना है कि उम्र बढ़ने के बावजूद ओपनर वीरेंद्र सहवाग राष्ट्रीय टीम में वापसी करने में सक्षम हैं।

पंजाब को अपना पहला मैच दस अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स से खेलना है। सहवाग ने भारत की तरफ से आखिरी मैच मार्च 2013 में खेला था। बांगड़ से जब इस ओपनर की राष्ट्रीय टीम में वापसी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से वह वापसी कर सकते हैं। वह बेहद प्रेरित हैं। वह अपनी फिटनेस पर काफी काम कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें