फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: लंका फतह के बाद दिल जीत लेगा द्रविड़ का ड्रेसिंग रूम भाषण, सुनकर आप भी कहेंगे वाह!

Wed, 21 Jul 2021 03:51 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

श्रीलंका से दूसरा वन-डे जीतने के बाद भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने ड्रेसिंग रूम में जबरदस्त भाषण दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम ने चैंपियन की तरह जवाब दिया।
विज्ञापन
राहुल द्रविड़ - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने दूसरे वन-डे श्रीलंका को तीन विकेट से हराकर तीन मैचों की वन-डे सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया है। दूसरा वन-डे जीतने के बाद भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने ड्रेसिंग रूम में जबरदस्त भाषण दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम ने चैंपियन की तरह जवाब दिया। जीत के लिए 276 रन का पीछा करने उतरी भारतीय टीम मंगलवार को 36वें ओवर में सात विकेट पर 193 रन बनाकर संघर्ष कर रही थी। दीपक चाहर (69*) और भुवनेश्वर कुमार (19*) की 84 रन की अटूट साझेदारी से हालांकि टीम पांच गेंद शेष रहते तीन विकेट से जीत दर्ज करने में सफल रही।

विज्ञापन

 

बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) डॉट टीवी पर जारी गए गए वीडियो में द्रविड़ ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों को संबोधित करते दिख रहे हैं। उन्होंने कहा, 'जाहिर है मैच के परिणाम के मामले में हम सही जगह रहे। यह अविश्वसनीय और शानदार है, लेकिन अगर हम मैच हार भी जाते तो यह संघर्ष पूरी तरह से शानदार था। आप सभी ने बहुत अच्छा किया।' उन्होंने कहा, 'हमने कहा था कि वे (श्रीलंका) वापसी करेंगे, हमें पता था कि हमें विरोधी टीम का सम्मान करना होगा। उनसे ऐसी प्रतिक्रिया की उम्मीद थी क्योंकि वे भी एक अंतरराष्ट्रीय टीम हैं। उन्होंने वापसी की लेकिन हमने एक चैंपियन टीम की तरह जवाब दिया।’’ उन्होंने कहा, 'हमने मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकलने का तरीका ढूंढा। आप सब ने वास्तव में अच्छा किया।'

विज्ञापन

चाहर की वन-डे में यह पहली अर्धशतकीय पारी थी। उन्होंने भुवनेश्वर के साथ शानदार सूझबूझ का परिचय दिया। द्रविड़ ने कहा, 'यह व्यक्तिगत प्रदर्शन के बारे में बात करने का सही समय नहीं है, जाहिर है कि कुछ शानदार व्यक्तिगत प्रदर्शन देखने को मिले, खासकर मैच के आखिरी पलों में।' उन्होंने कहा, 'हमने इस बारे में बात की थी, हम इस खेल में हर खिलाड़ी के योगदान को स्वीकार करते हैं। अगर आप पूरे मैच पर नजर डालें तो टीम का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। हमने गेंदबाजी में भी इतना अच्छा प्रदर्शन किया।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें