फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल द्रविड़ ने जताई निराशा, बोले- IPL में होने चाहिए ज्यादा से ज्यादा भारतीय कोच

Fri, 29 Nov 2019 07:21 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
राहुल द्रविड़ - फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के प्रमुख राहुल द्रविड़ का कहना है कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में ज्यादा से ज्यादा भारतीय कोच देखना चाहते हैं। उनका मानना है कि भारतीय कोच भी विदेशी कोच की तरह काबिल हैं। पूर्व भारतीय कप्तान ने यह बात इंडिया अंडर-19 और अफगानिस्तान अंडर-19 टीमों के बीच खेले गए मैच में शिरकत करते हुए कही।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
राहुल द्रविड़
वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने द्रविड़ के हवाले से लिखा है, 'मुझे लगता है कि हमारे पास कुछ अच्छे प्रशिक्षक हैं। मुझे उनकी काबिलियत में पूरा विश्वास है। जिस तरह हमारे पास क्रिकेट में शानदार प्रतिभा है उसी तरह हमारे पास कोचिंग विभाग में भी अच्छी प्रतिभा है। हमें उन्हें आतविश्वास देने और अच्छा करने के लिए समय देने की जरूरत है। मुझे पूरा विश्वास है कि वह इसमें सफल रहेंगे।'
विज्ञापन

3 of 4
राहुल द्रविड़
बता दें कि द्रविड़ एनसीए के प्रमुख बनने से पहले इंडिया अंडर-19 और इंडिया-ए के कोच रह चुके हैं। इसके अलावा आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स तथा दिल्ली डेयरडेविल्स की भी कोच पद की जिम्मेदारी संभाली है। इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि जब वह आईपीएल में कोचिंग स्टाफ में भारतीय लोगों को नहीं देखते हैं तो उन्हें निराशा होती है।
विज्ञापन

4 of 4
राहुल द्रविड़ - फोटो : File
उन्होंने आगे कहा,  'जब कई सारे लड़कों को आईपीएल में सपोर्ट स्टाफ में मौका नहीं मिलता है तो मुझे कई बार निराशा होती है। ईमानदारी से कहूं तो आईपीएल में कई सारे भारतीय खिलाड़ी हैं, कई सारी स्थानीय जानकारी की जरूरत है। मुझे लगता है कि इससे कई टीमें फायदा उठा सकती हैं। वह भारतीय खिलाड़ियों को बेहतर तरीके से जानते हैं और उन्हें बेहतर तरीके से समझते भी हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें