साल 2004 में आईसीसी के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर और साल के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर चुने गए राहुल द्रविड़ का खेल भले ही छायावादी रहा हो, उन्हें वह सम्मान न मिल पाया, जिसके वह हकदार थे, लेकिन जब बात मिस्टर क्रिकेट की होगी तो सभी के जेहन में जो नाम तैरेगा वह राहुल द्रविड़ ही होगा। भारतीय क्रिकेट की 'दीवार' और 'मिस्टर भरोसेमंद' कहलाए जाने वाले जैमी का आज 47वां जन्मदिन है। 11 जनवरी 1973 को इंदौर में पैदा हुए इस पूर्व भारतीय कप्तान ने कई मौकों पर न सिर्फ टीम को संकट से उबारा बल्कि जीत भी दिलाई। मगर क्या आपको पता है कि स्वभाव से बेहद शांत और शर्मिले माने जाने वाले राहुल को हार पसंद नहीं थी, एक बार तो वह इतने गुस्से में थे कि कुर्सी ही उठाकर फेंक दी थी।