टूर्नामेंट के सेमीफाइनल से पहले राहुल द्रविड़ ने भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने से रोक दिया ताकि किसी का ध्यान नहीं भटके।
यह पहला मौका नहीं है जब राहुल द्रविड़ ने ऐसा को सख्त कदम उठाया हो। हाल ही में संपन्न आईपीएल नीलामी को ध्यान में रखते हुए द्रविड़ ने अपनी टीम के खिलाड़ियों को कहा कि आईपीएल नीलामी हर साल होती है, लेकिन वर्ल्ड कप में खेलने का मौका हमेशा नहीं मिलता।
वैसे, यह पहला मौका नहीं है जब किसी कोच ने अपनी टीम के खिलाड़ी को मोबाइल का इस्तेमाल करने से रोका। भारत की स्टार महिला शटलर
पीवी सिंधु को कोच पुलेला गोपीचंद ने ओलंपिक्स से पहले मोबिल का उपयोग करने से रोक दिया था। इससे खिलाड़ियों का ध्यान खेल पर बना रहता है।