फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahul Chahar: काउंटी खेलेंगे राहुल चाहर, हैंपशर के खिलाफ आखिरी चैंपियनशिप मैच के लिए सर्रे टीम में शामिल

Tue, 23 Sep 2025 02:51 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चाहर ने सर्रे की वेबसाइट पर कहा, 'इस सप्ताह के मैच के लिये सर्रे से जुड़कर खुश हूं। मैं टीम की जीत में योगदान देना और अपना प्रभाव छोड़ना चाहता हूं।'
विज्ञापन
राहुल चाहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय लेग स्पिनर राहुल चाहर को हैंपशर के खिलाफ इंग्लिश काउंटी सत्र के आखिरी मैच के लिये सर्रे टीम में शामिल किया गया है। यह मैच 24 से 27 सितंबर तक यूटिलिटा बाउल में खेला जाएगा।
विज्ञापन


सफेद गेंद के क्रिकेट में सात बार भारत के लिये खेल चुके 26 वर्ष के चाहर ने सितंबर की शुरूआत में काउंटी चैम्पियनशिप सत्र के लिये रजिस्टर कराया था, लेकिन वार्विकशर और नॉटिंघमशर के खिलाफ उनकी जरूरत नहीं पड़ी।

सर्रे काउंटी ने एक्स पर लिखा, 'लेग स्पिनर राहुल चाहर काउंटी चैम्पियनशिप के आखिरी मैच के लिये टीम में हैं । वह रणजी ट्रॉफी में राजस्थान के लिये खेलते हैं और भारत के लिये सीमित ओवरों के क्रिकेट में सात मैच खेल चुके हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


चाहर ने सर्रे की वेबसाइट पर कहा, 'इस सप्ताह के मैच के लिये सर्रे से जुड़कर खुश हूं। मैं टीम की जीत में योगदान देना और अपना प्रभाव छोड़ना चाहता हूं।'
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें