फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gautam Gambhir: भारतीय कोच गंभीर के समर्थन में उतरा अफगानिस्तान का यह खिलाड़ी, सर्वश्रेष्ठ कोच और इंसान बताया

Tue, 02 Dec 2025 02:37 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

आईपीएल 2024 विजेता केकेआर टीम के सदस्य रहे गुरबाज ने कहा कि गौतम सर की आलोचना सही नहीं है। आइए जानते हैं, उन्होंने और क्या कहा...
विज्ञापन
रहमनुल्लाह गुरबाज (बाएं) - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौतम गंभीर के कोचिंग के तरीकों को लेकर भले ही भारत में अलग अलग राय हो, लेकिन अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने कहा कि केकेआर के पूर्व मेंटर गंभीर सर्वश्रेष्ठ कोच हैं और उनकी आलोचना से वह हैरान हैं। दक्षिण अफ्रीका के हाथों टेस्ट सीरीज में 0-2 से हार और उससे पहले न्यूजीलैंड से मिली 0-3 से हार की वजह से गंभीर आलोचना के घेरे में है। भारतीय टीम पिछले सात में से पांच टेस्ट गंवा चुकी है।
विज्ञापन
Trending Videos

आईपीएल 2024 विजेता केकेआर टीम के सदस्य रहे गुरबाज ने कहा कि गौतम सर की आलोचना सही नहीं है। यहां आईएलटी20 के चौथे सत्र से पहले इंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'आपके देश के एक एक अरब 40 करोड़ लोगों में से 20 या 30 लाख उनके खिलाफ हो सकते हैं लेकिन बाकी गौतम सर और भारतीय टीम के साथ हैं।'

उन्होंने कहा, 'वह सर्वश्रेष्ठ कोच, मेंटर और इंसान हैं। मुझे उनके काम करने का तरीका बहुत पसंद है। भारत ने चैम्पियंस ट्रॉफी वनडे टूर्नामेंट जीता, टी20 में एशिया कप जीता। कई सीरीज जीती और सिर्फ एक सीरीज के लिए उन्हें दोषी नहीं ठहरा सकते।' गुरबाज ने कहा कि गंभीर की सबसे बड़ी ताकत केकेआर टीम में ऐसा माहौल बनाना थी जिसमे खिलाड़ी दबाव के बिना, अनुशासन और इत्मीनान से अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे।

उन्होंने कहा, 'मुझे उनके काम करने का तरीका पसंद है। जब माहौल अच्छा होता है तो आप हमेशा शिखर पर होते हैं। उन्होंने हमारे लिये माहौल अच्छा रखा जिसमे कोई दबाव नहीं था। यही वजह है कि हमने टूर्नामेंट जीता। वह सख्त नहीं है लेकिन अनुशासित हैं। अनुशासन तोड़ने पर वह सख्त हो जाते हैं।'
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खराब प्रदर्शन होने पर खिलाड़ियों को सहयोग की जरूरत है। उन्होंने कहा, 'एक क्रिकेटर होने के नाते मैं खिलाड़ियों को दोष नहीं दूंगा क्योंकि सभी मेहनत करते हैं। हार गए तो क्या हुआ। वे भी इंसान हैं। कई बार आप हारते हैं लेकिन जब हालात प्रतिकूल हों, तब सहयोग की जरूरत होती है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें