लॉस एंजिल्स लेकर्स के बास्केटबॉल खिलाड़ी लेबरन जेम्स, बोस्टन सेल्टिक्स के जेलेन ब्राउन, ड्रेटॉयट पिस्टंस के कोच ड्वेन पुलिसिया दमन का विरोध जता चुके हैं।
पूर्व बास्केटबॉल खिलाड़ी माइकल जॉर्डन ने भी ट्वीट कर अपनी संवेदना जताई। रोष व्यक्त किया।
इसके पहले युवा टेनिस सनसनी कोको गॉफ ने भी फ्लॉयड की मौत के बाद वीडियो शेयर करते हुए पूछा था कि अगला नंबर मेरा तो नहीं है?
जर्मनी के फुटबॉल क्लब बोर्सिया डॉर्टमंड के खिलाड़ी भी फ्लॉयड की हत्या पर बुंदेसलीगा में पैडरबॉर्न के खिलाफ मैच में 'जस्टिस फॉर फ्लॉयड' लिखी टी-शर्ट पहनकर खेलने उतरे। इससे पहले बोरुसिया मूंचेनग्लैडबैक के खिलाड़ी मार्कस थूरम यूनियन बर्लिन के खिलाफ मैच में गोल करने के बाद फ्लॉयड की याद में घुटने टेककर बैठे थे।
दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने भी रंगभेद के खिलाफ एक वीडियो शेयर किया।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जॉर्ज फ्लॉयड की गर्दन पर घुटना रखने से उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही है। वहीं उसी पुलिस अधिकारी ने अपना दूसरा पैर जॉर्ज की कमर पर रखा था, जहां उनके दोनों हाथ बंधे हुए थे।
जॉर्ज बार-बार कहता रहा कि मुझे मत मारो, लेकिन जब तक उसकी आंखें बंद नहीं हुई और शरीर में हल्कापन नहीं आया, तब तक पुलिस ऑफिसर ने एक न सुनी। शव-परीक्षा की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक जॉर्ज की स्वास्थ्य हालत और पुलिस की हिंसा का मिलाजुला परिणाम है जॉर्ज की मौत।
अमेरिका में प्रदर्शनों का दौर
- फोटो : PTI
अब विरोध प्रदर्शन के बाद मामला इतना बिगड़ गया कि सुरक्षा में तैनात सीक्रेट सर्विस एजेंट्स राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को वाइट हाउस में बने सुरक्षात्मक बंकर में लेकर जाना पड़ा। हालांकि मौके पर पहुंची वॉशिंगटन पुलिस ने वाइट हाउस के आसपास से उपद्रवियों को खदेड़ दिया। प्रशासन ने वाशिंगटन डीसी समेत 40 शहरों में कर्फ्यू लगा दिया। एक न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक 40 शहरों में कर्फ्यू लगा दिया गया है और 15 शहरों में 5,000 राष्ट्रीय गार्ड तैनात कर दिए हैं। इसके अलावा वाशिंगटन डीसी में अतिरिक्त 2,000 गार्ड की तैनाती हो सकती है। नेशनल गार्ड ब्यूरो के प्रमुख जनरल जोसेफ लेंगयेल ने कहा कि अमेरिका के 15 शहरों में कुल 5,000 गार्ड सैनिक और एयरमैन प्रदर्शन को रोकने के लिए सरकार का समर्थन कर रहे हैं।