भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भले ही विश्व कप टीम का हिस्सा नहीं हों, लेकिन फिर भी वो इंग्लैंड में इस वक्त अपनी गेंदबाजी से धमाल मचा रहे हैं।
विज्ञापन
इंग्लैंड में उन्होंने काउंटी क्रिकेट में नॉटिंघमशायर की ओर से खेलते हुए पांच विकेट झटके। हालांकि उनकी इस शानदार गेंदबाजी के बावजूद नॉटिंघमशायर को कांउटी चैंपियनशिप डिविजन वन में समरसेट के हाथों 132 रन से हार मिली।
नॉटिंघमशायर ने समरसेट की दूसरी पारी 169 रन पर समेट दी। अश्विन ने टीम की ओर से दूसरी पारी में सर्वाधिक 41 रन बनाए। उन्होंने पहली पारी में 23 रन बनाए थे। अश्विन ने मैच में कुल आठ विकेट झटके। जीत के लिए मिले 255 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नॉटिंघमशायर की टीम मात्र 122 रन पर लुढ़क गई।