फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्विन ने कहा- 30 मार्च को मनाया जाएगा 'विश्व माफी दिवस', जानिए क्यों?

Thu, 30 Mar 2017 11:13 PM IST
amarujala.com- Presented by: मोहित
विज्ञापन
रविचंद्रन अश्विन (फाइल फोटो)
विज्ञापन
विराट कोहली को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लालच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच नहीं खेलने वाले बयान पर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ब्रेड हॉज की माफी के बाद भारतीय गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने हॉज पर चुटकी ली है।
विज्ञापन


अपनी स्पिन गेंदबाजी से बल्लेबाजों को चारों खाने चित कर देने वाले अश्विन अपने शब्दों से भी जवाब देने में पीछे नहीं रहते। अब हॉज की माफी वाली चिठ्ठी के बाद अश्विन ने ट्वीट कर कहा 'हल्के फुल्के अंदाज में कहना चाहूंगा कि आज के बाद 30 मार्च के दिन को वर्ल्ड अपॉलॉजी डे  (विश्व माफी दिवस) के रूप में मनाया जाएगा।'

गौरतलब है कि आईपीएल शुरू होने से पहले ही ब्रैड हॉज ने भारतीय कप्तान से माफी मांग ली है। गुजरात लायंस के कोच ब्रैड हॉज ने सोशल मीडिया पर कोहली से माफी मांगते हुए कहा कि उनका इरादा बुरा नहीं था।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

हॉज ने माफीनामा लिख इस तरह मांगी कोहली से माफी

ब्रैड हॉज
अपने माफीनामे में हॉज ने लिखा, "अपने देश का प्रतिनिधित्व करने वाले जिम्मेदार और पेशेवर खिलाड़ी के तौर पर मैं समझ सकता हूँ कि जब आप देश के लिए खेलते हैं, तो मैदान पर क्या कुछ नहीं करना पड़ता। अपने देश के लिए खेलना हर खिलाड़ी के लिए सबसे गौरवपूर्व पल होता है।"

42 वर्षीय हॉज ने कहा, "इस बात को ध्यान में रखते हुए मैं भारतीय जनता, क्रिकेट प्रेमियों, राष्ट्रीय टीम और विराट कोहली से माफी मांगता हूँ। मेरा कोई गलत इरादा नहीं था। आलोचना अपनी जगह है, मगर मैं अपमान नहीं करना चाहता था।"

गौरतलब है कि 4 टेस्ट मैचों की सीरीज खत्म होने के बाद विराट कोहली ने कहा था कि उन्हें 100 फीसदी फिट होने में कुछ समय लगेगा। रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू की कप्तानी करने वाले विराट कोहली शायद आईपीएल के शुरुआती मैचों में न खेल पाए। आरसीबी को 5 अप्रैल को पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहला मैच खेलना है।

इससे पहले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ब्रैड हॉज ने कोहली की प्राथमिकताओं पर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा कि कोहली आईपीएल के लालच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी मैच नहीं खेले। हॉज ने क्रिकेट के प्रति कोहली की निष्ठा पर शक जताया था। ऑस्ट्रलियाई मीडिया ने भी कोहली की खूब आलोचना की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें