फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ashwin-BBL: बिग बैश लीग में इतिहास रचने को तैयार रविचंद्रन अश्विन, चार फ्रेंचाइजियों से चल रही बातचीत

Tue, 23 Sep 2025 04:03 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बिग बैश लीग का 2025-26 सीजन 14 दिसंबर 2025 से शुरू होगा और फाइनल 25 जनवरी 2026 को खेला जाएगा।
विज्ञापन
अश्विन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन टी20 क्रिकेट में नया इतिहास रचने के कगार पर हैं। अश्विन बिग बैश लीग (BBL) में खेलने वाले पहले सक्रिय भारतीय पुरुष क्रिकेटर बन सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया की चार टीमें- सिडनी थंडर, होबार्ट हरिकेन्स, सिडनी सिक्सर्स और एडिलेड स्ट्राइकर्स, अश्विन को साइन करने की दौड़ में शामिल हैं।
विज्ञापन

थंडर और हरिकेन्स रेस में आगे
ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, सिडनी थंडर और होबार्ट हरिकेन्स अश्विन को साइन करने की सबसे प्रबल दावेदार टीमें हैं। माना जा रहा है कि दोनों टीमों में से किसी एक के साथ डील जल्द फाइनल हो सकती है। यदि यह डील पूरी होती है, तो यह BBL के लिए एक बड़ा कदम होगा, क्योंकि अब तक कोई भी भारतीय टीम से रिटायर हुआ पुरुष क्रिकेटर बिग बैश लीग में नहीं खेला है।

BBL का शेड्यूल और नियम
बिग बैश लीग का 2025-26 सीजन 14 दिसंबर 2025 से शुरू होगा और फाइनल 25 जनवरी 2026 को खेला जाएगा। BBL के नियमों के अनुसार, हर टीम अपने प्लेइंग XI में तीन विदेशी खिलाड़ियों को शामिल कर सकती है। इसके अलावा, टीमें चार तक विदेशी रिप्लेसमेंट खिलाड़ी भी साइन कर सकती हैं, जिससे कुल विदेशी खिलाड़ियों की संख्या सात तक हो सकती है। इस लचीलापन के चलते अश्विन को किसी टीम में रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के रूप में शामिल किया जा सकता है।

BCCI का रुख और ऐतिहासिक पहल
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के नियमों के अनुसार, केवल राष्ट्रीय टीम और आईपीएल से रिटायर हो चुके भारतीय खिलाड़ी ही विदेशी लीग में खेल सकते हैं। लेकिन अश्विन के मामले में यह एक बड़ी छूट हो सकती है, जो भारतीय क्रिकेट इतिहास में पहली बार होगा। यह कदम आईपीएल और भारतीय क्रिकेट बोर्ड के बीच नीतियों में बदलाव का संकेत भी दे सकता है।

पहले भी विदेशी लीग में खेल चुके हैं भारतीय दिग्गज
रिटायरमेंट के बाद कई भारतीय क्रिकेटर विदेशी लीग में खेल चुके हैं। दिनेश कार्तिक ने SA20 में पार्ल रॉयल्स के लिए खेला, अंबाती रायडू ने CPL में सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के लिए खेला, जबकि रॉबिन उथप्पा और यूसुफ पठान ILT20 में दुबई कैपिटल्स के लिए खेले। दो साल पहले सुरेश रैना अबू धाबी T10 लीग में डेक्कन ग्लैडिएटर्स का हिस्सा रहे।
विज्ञापन

अश्विन की अन्य लीग में भागीदारी
अश्विन पहले ही UAE में होने वाली पहली ILT20 नीलामी के लिए अपना नाम दे चुके हैं, जो अगले मंगलवार को होगी। इससे साफ है कि अश्विन अब अपने करियर के अंतिम पड़ाव में भी दुनियाभर की टी20 लीग्स में खेलने को लेकर गंभीर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें