रविचंद्रन अश्विन
- फोटो : social media
अश्विन ने इस दौरान इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैच खेले, जिसमें चेन्नई के दूसरे टेस्ट में गेंद से कमाल करने के साथ उन्होंने दूसरी पारी में 106 रन बनाकर भारत के लिए मैच बनाया था, उन्होंने अहमदाबाद में तीसरे टेस्ट में अपने विकेट की संख्या को 400 के पार पहुंचा दिया। कुल 176 रन बनाने के साथ 24 विकेट लेकर अश्विन पुरूष वर्ग में फरवरी महीने के नामांकन के हकदार हैं।